{"_id":"5a1cdcc74f1c1baf678be656","slug":"isis-influence-limited-in-india-just-100-joined-from-2014","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब तक कुल 100 भारतीय हुए ISIS में शामिल, इन राज्यों के युवा सबसे ज्यादा 'आकर्षित'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब तक कुल 100 भारतीय हुए ISIS में शामिल, इन राज्यों के युवा सबसे ज्यादा 'आकर्षित'
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
isis
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में अपने पैर पसार चुका आतंकी संगठन आईएसआईएस भारत में अपनी जड़ें मजबूत करने में नाकाम रहा है। भारत की सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि भारत की जनसंख्या और यहां मौजूद मुस्लिम आबादी के हिसाब से संगठन काफी कम लोगों को आकर्षित करने में सफल हो पाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कश्मीर घाटी में IS की आहट, भारत नहीं पाकिस्तान के लिए खड़ी हुई बड़ी मुसीबत
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2014 से अबतक 100 भारतीय लोगों ने ISIS को ज्वॉइन किया है, इसमें से 50 भारत से गए और बाकी 50 गल्फ देशों में रह रहे थे और वे वहीं से इसका हिस्सा बन गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारतीय युवा ISIS में शामिल भले ही ना हो रहे हों, लेकिन इससे जुड़ी सामग्री को इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। ISIS से संबंधित सामग्री साउथ के राज्यों में काफी देखी जा रही है। इसमें केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक आदि शामिल हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर के युवा भी इंटरनेट पर ISIS को खूब सर्च कर रहे हैं।
सरकार को ISIS से ज्यादा इस संगठन की चिंता
ISIS
- फोटो : File Photo
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को आईएस से ज्यादा चिंता भारत के अंदर मौजूद कुछ संगठनों की है, इसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) भी शामिल है। यह संगठन केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के साथ-साथ असम, पश्चिम बंगाल, यूपी और राजस्थान में अपने पैर पसार रहा है। केंद्र सरकार इस संगठन को बैन करने का प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है।