फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ISI is now training terrorists in Kashmir Valley

घाटी में युवाओं को आतंक की ट्रेनिंग दे रहा ISI, स्थानीय आतंकियों को मुहैया करा रहा धन और हथियार

Sun, 17 Feb 2019 10:56 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 17 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
ISI is now training terrorists in Kashmir Valley
प्रतीकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों ने खुद को दुनिया की नजर से दूर रखने के लिए नयी रणनीति बनाई है। आईएसआई अब कश्मीर घाटी में ही आतंक की ट्रेनिंग दे रहा है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएसआई घाटी में आतंकी हमले को अजांम देने के लिए स्थानीय आतंकियों का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसा वह इसलिए कर रहा है कि दुनिया के सामने कश्मीर को भारत के आतंरिक संघर्ष के तौर पर दिखा सकें। घाटी में आतंक फैलाने के लिए आईएसआई स्थानीय आतंकियों को पैसा, हथियार और बारूद दे रहा है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर घाटी में मौजूदा वक्त में विदेशी आतंकी कम और स्थानीय आतंकी ज्यादा संख्या में सक्रिय हैं। एक आंकड़ें के मुताबिक, घाटी में इस वक्त 165 स्थानीय और 76 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। दक्षिणी कश्मीर आतंकियों का घर बन चुका है। यहां इस समय 123, उत्तर कश्मीर में 27 और मध्य कश्मीर में 16 स्थानीय आतंकी सक्रिय हैं। इसके अलावा इन इलाकों में विदेशी आतंकियों की संख्या क्रमश: 45, 22 और 9 है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, साल 2014 तक घाटी में ज्यादातर वारदातों को विदेशी आतंकी अजांम देते थे। तब स्थानीय आतंकी केवल गाइड व सहयोगी के तौर पर मदद करते थे। लेकिन वर्तमान में आईएसआई पाकिस्तान के स्थानीय युवाओं के मन में कट्टरवाद का जहर भर कर उनका इस्तेमाल कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने में कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले जिन स्थानीय युवाओं को पीओके में प्रशिक्षण दिया जाता है, अब उन्हें यह ट्रेनिंग भी घाटी में ही दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed