फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Is there something wrong with Arvind Kejriwal food? BJP demands investigation

Arvind Kejriwal: क्या अरविंद केजरीवाल के खाने में है सारी गड़बड़ी? भाजपा ने की जांच की मांग

Mon, 15 Jul 2024 08:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 15 Jul 2024 08:20 PM IST
सार

तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार किया है। प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक है और उनके वजन में केवल दो किलो की कमी आई है।

विज्ञापन
Is there something wrong with Arvind Kejriwal food? BJP demands investigation
Arvind Kejriwal - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम तक कम हो गया है। उनका ब्लड शुगर लेवल भी बहुत ऊंचा हो गया है, जिससे वे कोमा तक में जा सकते हैं। लेकिन भाजपा ने कहा है कि जब अरविंद केजरीवाल केवल अपने घर का बना हुआ खाना खा रहे हैं, तब उनका वजन कैसे कम हो सकता है? पार्टी ने प्रश्न किया है कि क्या उनके घर के खाने में किसी तरह की गड़बड़ी है? क्या केजरीवाल को दिए जा रहे भोजन में पोषक तत्वों की कमी है, पार्टी ने इसकी जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं, वे अपने घर का बना हुआ खाना खा रहे हैं। ऐसे में यदि अरविंद केजरीवाल की सेहत किसी तरह से खराब हो रही है, तो इस बात की जांच की जानी चाहिए कि उनके घर से आ रहे खाने में क्या गड़बड़ी है? भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की यह चाल बहुत पुरानी हो चुकी है कि जब भी उन्हें अदालत से कोई छूट चाहिए होती है, वे केजरीवाल की बिगड़ती सेहत का हवाला देते हैं। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि जबकि यह देखा गया कि पिछली बार जेल से बाहर आने के बाद भी केजरीवाल लगातार अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करते रहे। इस दौरान उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं हुई। लेकिन जब उन्हें वापस जेल में जाने का समय आया, तब आम आदमी पार्टी के नेता उनकी कथित बीमारी का हवाला देकर उनके लिए विशेष छूट की मांग करने लगे। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरा देश और दिल्ली यह जान चुकी है कि अरविंद केजरीवाल एक भ्रष्ट नेता हैं, उन्होंने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। अब वे अपने आप को जेल से बचाने के लिए शारीरिक बीमारी का बहाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनकी इस तरह की कोशिशों का कोई फायदा नहीं होगा। पूरा मामला अदालत के अधीन है, वह सभी बातों पर विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन ने बताया
तिहाड़ जेल प्रशासन ने भी आम आदमी पार्टी के आरोपों पर पलटवार किया है। प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक है और उनके वजन में केवल दो किलो की कमी आई है। जबकि संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल का वजन 8.5 किलोग्राम गिर गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल जब पहली बार तिहाड़ जेल आए थे, तब एक अप्रैल को उनका वजन 65 किलोग्राम था। जब उन्हें सर्वोच्च अदालत ने जमानत दी थी और वे रिहा हुए थे, तब उनका वजन 64 किलोग्राम था। तिहाड़ जेल के अनुसार, दूसरी बार जब अरविंद केजरीवाल जेल आये तब उनका वजन 63.5 किलोग्राम था। अब उनका वजन 61.5 किलोग्राम है। यानी उनके वजन में दो किलो की कमी आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed