फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Irregularities' probe: Mumbai Police's SIT visits BMC headquarters, examines documents

'अनियमितताओं' की जांच: मुंबई पुलिस की एसआईटी ने किया BMC मुख्यालय का दौरा, दस्तावेजों की छानबीन की

Mon, 17 Jul 2023 06:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

Irregularities Probe: मुंबई पुलिस बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व में किए गए विभिन्न कार्यों में 12,02 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। पुलिस की एसआईटी ने सोमवार को बीएमसी मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन
'Irregularities' probe: Mumbai Police's SIT visits BMC headquarters, examines documents
बृहन्मुंबई नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस बृहन्मुंबई नगर निगम के पूर्व में किए गए विभिन्न कार्यों में 12,02 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को बीएमसी मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और दस्तावेजों की जांच की। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने इन अनियमितताओं को उजागर किया था, जिसके बाद एसआईटी का गठन किया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी के अधिकारी नगर निकाय द्वारा दी गई निविदाओं से संबंधित दस्तावेज एकत्र करने की प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा पिछले महीने मंजूरी दिए जाने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर कर रहे हैं। इसमें संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम ने नवंबर 2019 से जून 2022 तक कई काम किए थे, इस अवधि में कोविड-19 महामारी भी शामिल थी, जब महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार सत्ता में थी।  मुंबई से भाजपा विधायक अमित साटम ने कैग की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद कोविड-19 से संबंधित विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं का दावा करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे को पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed