फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC revamped website to be launched with more features

नए साल में बदल जाएगा IRCTC की वेबसाइट का कलेवर, नए फीचर्स के साथ उद्घाटन कल

Wed, 30 Dec 2020 10:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 30 Dec 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
IRCTC revamped website to be launched with more features
IRCTC - फोटो : IRCTC

अगर आप भी ट्रेन की टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक करवाते हैं तो अगले साल में जब आप इस वेबसाइट पर विजिट करेंगे को इसका कलेवर बदला-बदला नजर आएगा। दरअसल, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को आसान और पहले से तेज बनाने के लिए भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी की वेबसाइट को नए स्वरूप में लॉन्च करेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेल मंत्री पीयूष गोयल 31 दिसंबर को दोपहर 12 बजे आईआरसीटीसी की इस नई वेबसाइट का उद्घाटन करेंगे। रेल मंत्रालय के अनुसार इस परिवर्तन की जद में वेबसाइट और मोबाइल एप, दोनों ही आएंगे। मंत्रालय के अनुसार एप और वेबसाइट अपडेट हो जाने के बाद पहले के मुकाबले आसानी से और तेजी से टिकट बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन



नई वेबसाइट में पहले से ज्यादा फीचर्स जोड़े जाएंगे। आईआरसीटीसी का कहना है कि नई वेबसाइट पर यूजर्स को साइट हैंग होने की समस्या से भी दो-चार नहीं होना पड़ेगा। बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट की सबसे बड़ी समस्या इसका धीमा होना और बार-बार हैंग होना है। जिसके चलते कई बार जरूरी मौकों पर टिकट बुक नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि वेबसाइट को इस तरह से अपग्रेड किया जा रहा है कि हर मिनट में 10 हजार से ज्यादा टिकट बुक किए जा सकेंगे और वेबसाइट भी धीमी या हैंग नहीं होगी। अभी यह क्षमता 7500 टिकट की है। इसके साथ ही यात्री नई वेबसाइट पर आसानी से खाना भी बुक करवा सकेंगे। रेलवे नए साल पर अपने यात्रियों को यह तोहफा देने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed