{"_id":"6352790224fc5a74e16eeffc","slug":"irate-over-burnt-turtle-curry-odisha-man-kills-wife-buries-body-in-the-backyard","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: कछुआ करी पकाने को लेकर हुई बहस, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, एक महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: कछुआ करी पकाने को लेकर हुई बहस, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, एक महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
Fri, 21 Oct 2022 04:18 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 21 Oct 2022 04:18 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शख्स ने दावा किया था कि उसकी पत्नी एक महीने से ज्यादा वक्त से लापता है। गुरुवार को महिला (35 वर्षीय) का शव घर के पीछे वाले हिस्से से निकाला गया।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के संबलपुर जिले में खाना पकाने के दौरान तीखी बहस होने के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को घर के पीछे वाले हिस्से में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शख्स ने दावा किया था कि उसकी पत्नी एक महीने से ज्यादा वक्त से लापता है। गुरुवार को महिला (35 वर्षीय) का शव घर के पीछे वाले हिस्से से निकाला गया।
विज्ञापन
राउतपारा गांव से लाया था अवैध कछुआ
पुलिस के मुताबिक, एक महीने पहले घटना के दिन रंजन बदिंग (36 वर्षीय) संबलपुर शहर से 166 किलोमीटर दूर बदमल पंचायत क्षेत्र के राउतपारा गांव (दक्षिण पश्चिम ओडिशा) से एक अवैध कछुआ लाया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी साबित्री को कछुआ करी पकाने के लिए कहा। लेकिन उसे पकाते वक्त करी थोड़ी जल गई, जिससे दोनों में बहस हो गई।
विज्ञापन
पत्नी की बेरहमी से पिटाई की, बेहोश होने के बाद घर से निकल गया..
जामनकीरा थाने के निरीक्षक प्रेमजीत दास ने बताया, इसके बाद गुस्साए पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और उसके बेहोश हो जाने के बाद घर से निकल गया। फिर जब वह घर लौटा, तो उसने उसे मृत पाया। इसके बाद उसने शव को घर के पिछले हिस्से में दफना दिया और सभी को बताया कि साबित्री गुस्से में घर से चली गई।
पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो फरार हुआ आरोपी
दास ने बताया कि मामला तब सामने आया जब महिला की मां ने अपनी बेटी के गायब होने के संबंध में पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने गांव जांकर बदिंग से उसकी पत्नी के बारे में पूछताछ की तो वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ग्रामीणों ने बदिंग को पकड़ लिया। बाद में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।