फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRAQ MOSUL Matter: PM MODI ANNOUNCES RS 10 LAKH TO FAMILIES OF KILLED PEOPLES

इराक में मारे गए 38 भारतीयों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपये, पीएम मोदी ने की घोषणा

Tue, 03 Apr 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Apr 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
IRAQ MOSUL Matter: PM MODI ANNOUNCES RS 10 LAKH TO FAMILIES OF KILLED PEOPLES

इराक के मोसुल में मारे गए 38 भारतीयों के परिवार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मारे गए भारतीयों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि सोमवार को इराक के मोसुल में मारे गए 38 भारतीयों के शवों को लेकर विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह वतन वापस लौटे थे। मारे गए भारतीयों में छह लोग बिहार से ताल्लुक रखते थे। सीवान के दो परिवारों ने शवों को लेने से इंकार कर दिया था। वह राज्य सरकार से वित्तीय सहायता का आश्वासन चाहते थे। 
विज्ञापन


मृतक अदालत सिंह के बेटे श्याम कुमार ने कहा था कि हम उनका शव तब तक घर लेकर नहीं जाएंगे जब तक सरकार परिवार को चलाने के लिए आर्थिक मदद देने का आश्वासन नहीं देती है। वहीं सुनील कुमार की पत्नी पूनम देवी ने कहा था कि वह परिवार में अकेले कमाने वाले थे और मैं अब बच्चों को पालने के लिए नौकरी चाहती हूं। ऐसे में पीएम मोदी के मुआवजे के फैसले से इन परिवारों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed