ईरान की कड़ी चेतावनी, दुश्मन देशों ने चालबाजी की तो दागेंगे मिसाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर दुश्मन देशों ने चालबाजी की या कोई गलत कदम उठाया, तो उन पर मिसाइल से हमला किया जाएगा। शनिवार को ईरान की रॉयल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सीनियर कमांडर जनरल आमिर अली हाजीबादे ने सख्त लहजे में कहा, 'यदि दुश्मन देश सही लाइन पर नहीं चलते हैं, तो हम उन पर मिसाइल दागेंगे।'
आमिर रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एयरस्पेश डिविजन के प्रमुख हैं। उनका यह बयान उस वक्त आया है, जब रिवॉल्यूशनरी गार्ड अपने मिसाइल और रडार प्रणालियों के परीक्षण के उद्देश्य से सैन्य अभ्यास कर रहा है।
यह सैन्य अभ्यास उत्तरी ईरान के सेमनान प्रांत के 35 हजार वर्ग किमी में आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में मिसाइल परीक्षण करने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके जवाब में इस इस्लामी राष्ट्र की यह कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
अमेरिका के बेस तक पहुंच रखती है मिसाइल
तसमीन न्यूज एजेंसी ने बताया कि युद्ध में ईरानी वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए रक्षा प्रणालियों, रडारों, कमांड सेंटरों, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों समेत सभी हथियारों का इस्तेमाल किया जाएगा।
ईरानी समाचार चैनल प्रेस टीवी ने बताया कि ईरान के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट इशाक जहांगीरी ने ट्रंप प्रशासन ईरान विरोधी तेवर को खारिज कर दिया है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका का मकसद निवेशकों को डरा कर ईरान से बाहर करने का है। ईरान ने कहा कि उसका मिसाइल परीक्षण अपनी सुरक्षा के लिए है। लिहाजा इससे संयुक्त राष्ट्र के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं होता है।