{"_id":"68529d773b2db5a56f09bbdf","slug":"iran-s-supreme-leader-khamenei-says-israel-will-be-punished-for-its-mistake-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran Conflict: 'इस्राइल ने हमला कर बड़ी गलती की', खामनेई की चेतावनी; आत्मसमर्पण से भी किया इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel-Iran Conflict: 'इस्राइल ने हमला कर बड़ी गलती की', खामनेई की चेतावनी; आत्मसमर्पण से भी किया इनकार
Wed, 18 Jun 2025 04:36 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:36 PM IST
सार
Israel-Iran Conflict: इस्राइल की तरफ से हमले और अमेरिकी चेतावनी के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने साफ संदेश दिया है कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा- इस्राइल ने हमला करके बड़ी गलती की है, उसे उसके अपराध की सजा मिलेगी। खामनेई के बयानों से साफ है कि ईरान अब न तो दबाव में झुकने को तैयार है, न ही सैन्य कार्यवाही को बर्दाश्त करेगा।
विज्ञापन
इस्राइल के पीएम नेतन्याहू और ईरान के सर्वोच्च नेता खामनेई (फाइल)
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान और इस्राइल में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने बुधवार को देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस्राइल ने ईरान पर हमला करके बड़ी गलती की है। इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि ईरान कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा। खामनेई ने इस्राइल को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस्राइली शासन को यह जान लेना चाहिए कि हिट-एंड-रन का युग खत्म हो गया है। उन्हें उनके अपराध की सजा मिलेगी। इसके साथ ही उनकी ओर से कहा गया है कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात ईरानी को चेतावनी देते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें - ईरानी हमलों ने बढ़ाई इस्राइल की मुसीबत: 10-12 दिन ही मुकाबला कर पाएंगी तेल अवीव की मिसाइलें? रिपोर्ट में दावा
अयातुल्ला अली खामनेई ने मंगलवार और बुधवार को अपने बयानों में अमेरिका और इस्राइल को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी 'थोपी गई शांति या युद्ध' को स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन
'अमेरिका को भारी नुकसान होगा'
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ ईरान से 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए खामनेई ने कहा, 'जो लोग ईरान के इतिहास को जानते हैं, वे जानते हैं कि धमकी की भाषा ईरानी जनता के लिए कभी काम नहीं करती। अमेरिका को पता होना चाहिए कि किसी भी सैन्य कार्रवाई का अंजाम अपूरणीय नुकसान के रूप में होगा।'
जायोनिस्टों के लिए कोई रहम नहीं- खामनेई
बुधवार को एक्स पर खामनेई ने लिखा, 'हमें आतंकवादी जायोनिस्ट शासन को जोरदार जवाब देना होगा। जायोनिस्टों के लिए कोई रहम नहीं होगी।' खामनेई का यह बयान तब आया जब ईरान ने इस्राइल की बमबारी के जवाब में मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिनमें ईरान के मुताबिक हाइपरसोनिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल हुआ।
यह भी पढ़ें - Israel-Iran Row 6th Day: ईरान-इस्राइल तनाव में मिसाइल हमलों से लेकर ट्रंप की चेतावनी तक, अब तक क्या-क्या हुआ?
ट्रंप का बयान: 'ईरान को झुकना होगा, खामनेई को हटाया जा सकता है'
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने एक चुनावी भाषण में कहा कि अमेरिका अगर चाहे तो 'खामनेई को बड़ी आसानी से खत्म कर सकता है' और यह भी कहा कि 'ईरान को बिना शर्त झुकना होगा।' इसके जवाब में खामनेई ने अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
कतर को भेजा गया विशेष संदेश
इस तनाव के बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कतर के अमीर को एक गोपनीय पत्र भेजा है। हालांकि पत्र की सामग्री सार्वजनिक नहीं की गई, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, परमाणु कूटनीति और इस्राइल-ईरान तनाव को लेकर बातें हो सकती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन