{"_id":"5c1bf4b9bdec2256d4375854","slug":"ips-rajnish-rai-arrested-for-arresting-d-g-vanzara","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंजारा को गिरफ्तार करने वाले आईपीएस रजनीश राय निलंबित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वंजारा को गिरफ्तार करने वाले आईपीएस रजनीश राय निलंबित
Fri, 21 Dec 2018 01:29 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
rajnish rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित सोहराबुद्दीन एनकाउंटर के आरोपियों डीजी वंजारा और दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को गिरफ्तार करने वाले गुजरात कैडर के आईपीएस रजनीश राय को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। केंद्र ने कथित रूप से अपने कार्यालय को त्यागने पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के 17 दिसंबर को जारी आदेश के मुताबिक राय पर 30 नवंबर से आईजी और काउंटर इंसरजेंसी एंड टेररिज्म स्कूल (सीआईएटी) के प्रिंसिपल का अनधिकृत रूप से हस्तांतरण करने पर किया गया है। उन्हें अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन व अपली)नियमों के तहत निलंबित किया गया है। राय को आदेश के प्रभावी रहने तक चित्तूर स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय में रहना होगा। मुख्यालय छोड़ने के लिए उन्हें सीआरपीएफ के महानिदेशक से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
इससे पहले राय ने 30 नवंबर से उन्हें तत्काल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने के लिए कहा था, लेकिन केंद्र ने उनकी इस मांग को अक्तूबर में खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ उन्होंने अहमदाबाद स्थित केंद्रीय न्याय अधिकरण (कैट) के समक्ष चुनौती दी थी। कैट इस मामले पर अगले साल एक जनवरी को सुनवाई करेगा। अगस्त 2014 में राय का तबादला गुजरात से बाहर झारखंड के जादुगुडा के यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में मुख्य सतर्कता अधिकारी के तौर पर कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद अप्रैल 2015 में उन्हें स्थानांतिरत कर शिलांग के सीआरपीएफ ऑफिस में भेज दिया था। पूर्वोत्तर में संदिग्ध फर्जी एनकाउंटर रिपोर्ट के बाद उनका ट्रांसफर चित्तूर कर दिया गया था। और उनके खिलाफ विभागीय गलत आचरण पर चार्जशीट दी गई थी। इसके खिलाफ उन्होंने हैदराबाद की कैट में गए थे जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही रोक दी थी।
राय फिलहाल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में आईजी और काउंटर इंसरजेंसी एंड टेररिज्म स्कूल (सीआईएटी) के प्रिंसपिल के पद पर कार्यरत थे।