फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IPL Auction 2018: bjp-congress ministers are against of this auction

IPL नीलामी पर मचा बवाल, केंद्रीय मंत्री बोले- जो मिल रहा है उसके भी लायक नहीं हैं खिलाड़ी

Sun, 28 Jan 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Jan 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
IPL Auction 2018: bjp-congress ministers are against of this auction

आईपीएल के 11वें सीजन के लिए दूसरी चरण की नीलामी हो गई है। जयदेव उनाडकट अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ियों लिस्ट में शामिल हो गए हैं। 11वें सीजन के लिए शनिवार को पहले चरण की नीलामी हुई थी। लेकिन इस आईपीएल सीजन की शुरुआत के साथ विवादों का दौर भी शुरू हो गया है। जहां एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज नेता इस नीलामी को बर्बर ठहरा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 11 के लिए हो रही खिलाड़ियों की नीलामी पर सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन


बेंगलुरू में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 के लिए रविवार को दूसरे चरण की नीलामी में कई खिलाड़ियों पर बोली लगाकर फ्रेंचाइजी अपने खेमे में कर चुकी हैं। वहीं खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता मनीष तिवारी ने इसे बर्बर करार दिया है। मनीष तिवारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया 'क्या इंसानों की नीलामी करना अच्छा आइडिया है? इंसानों की नीलामी बर्बर युगों में होती थी। क्या स्किल और प्रतिभा के मूल्यांकन के लिए इससे बेहतर कोई और प्रतिष्ठित तरीका नहीं हो सकता?' मनीष तिवारी के इस ट्वीट पर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी खूब खिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 11 के लिए हो रही खिलाड़ियों की नीलामी पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि इन क्रिकेटर्स को जितने पैसे मिल रहे हैं वह उसके आधे के भी लायक नहीं है। साथ ही साथ सुप्रियो ने खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम पर ज्यादा से ज्यादा टैक्स लगाने की मांग भी की है। सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा, 'आईपीएल में बहुत से खिलाड़ियों को जितना पैसा मिल रहा है वह उसके आधे के लायक भी नहीं हैं। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ियों को मिलने वाली रकम पर अधिक टैक्स लगाया जाएगा ताकि उनके पैसों से देश को लाभ हो सके।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन के लिए शनिवार को पहले चरण की नीलामी हुई थी। इस नीलामी में कई चौंकाने वाली घटनाएं भी देखने को मिलीं। एक तरफ तो दिग्गज खिलाड़ियों पर बहुत ही कम बोली लगाकर उन्हें खरीदा गया तो वहीं दूसरी ओर युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखते हुए सभी फ्रेंचाइजियों ने उनपर बढ़-चढ़कर बोली लगाई। पहले चरण की नीलामी में सबसे महंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन स्टॉक्स पर बोली लगी, जिन्हें 12.5 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। वहीं रविवार को दूसरे चरण की नीलामी की प्रक्रिया हुई जिसमें फ्रेंचाइजी बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने खेमे में करने की कोशिश में दिखाई दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed