{"_id":"5f9c91ff8ebc3e9c055bcf78","slug":"ipl-2020-three-people-arrested-for-illegal-betting-in-kkr-and-csk-matches-from-mulund","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल 2020: केकेआर और सीएसके मैच में अवैध सट्टेबाजी करते तीन लोग मुलुंड से गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईपीएल 2020: केकेआर और सीएसके मैच में अवैध सट्टेबाजी करते तीन लोग मुलुंड से गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2020 03:51 AM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 31 Oct 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएई में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों में सट्टेबाजी में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को उपनगरीय मुलुंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की तरफ से शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) को मिली सूचना के बाद बृहस्पतिवार को मुलुंड में एक फ्लैट पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीएसके और केकेआर के बीच हुए मैच में फ्लैट के अंदर तीन लोग अवैध सट्टेबाजी में लिप्त पाए गए। उन्होंने बताया कि छापे में 41 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, एक स्मार्टफोन टैबलेट, दो लैपटॉप, ‘सिम कार्ड लाइन बॉक्स’ और 1.88 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मुलुंड पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।