फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INX Media case Lawyers of P Chidambaram have submitted rejoinder in Delhi High Court

आईएनएक्स मीडिया: चिदंबरम ने कहा- निजी लाभ के लिए वित्त मंत्रालय का इस्तेमाल नहीं किया

Mon, 23 Sep 2019 12:34 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 23 Sep 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
INX Media case Lawyers of P Chidambaram have submitted rejoinder in Delhi High Court
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के वकीलों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में सीबीआई के सवालों पर सोमवार को जवाब दाखिल किया है। वकीलों ने जवाब में लिखा है, 'इस मामले में सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस मामले में जनता के पैसों का इस्तेमाल नहीं हुआ है और न ही यह बैंक फ्रॉड या देश के बाहर पैसे भेजने का मामला है। इस बात से इनकार किया जाता है कि वर्तमान मामला स्पष्ट विश्वासघात का है जिसपर जनता को बड़े पैमाने पर भरोसा है।' 

विज्ञापन

 

चिदंबरम के वकीलों ने जवाब में सीबीआई के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें एजेंसी ने उनपर वित्त मंत्री के पद का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, 'इस बात से इनकार किया जाता है कि आरोपी जिसने देश के वित्त मंत्री जैसा उच्च और प्रभावशाली कार्यालय संभाला हो, उसने अपने निजी फायदे के लिए सह-षड्यंत्रकारियों के साथ मिलकर उसी कार्यालय का इस्तेमाल किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत याचिका पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जवाब पर प्रत्युत्तर देते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस पहले से ही जारी है और यह आरोप लगाना ठीक नहीं है कि उनके भागने की आशंका है और वह कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर सकते हैं। न्यायमूर्ति सुरेश कैत आगे की सुनवाई दिन में करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed