किसानों की आय दोगुनी करने की सिफारिशों की हो रही जांच, कृषि मंत्रालय के पास पहुंची रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि मंत्रालय 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की अंतर-मंत्रालय समिति की सिफारिशों की जांच कर रहा है। इस समिति की अध्यक्षता करने वाले राष्ट्रीय वर्षा सिंचित क्षेत्र प्राधिकरण (एनआरएए) के सीईओ अशोक दलवई ने इस संबंध में अपनी विस्तृत रिपोर्ट कृषि मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में 2022 तक किसानों की आय 96,000 से बढ़ाकर 1.92 लाख रुपये करने की सिफारिश की गई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (आईसीएफए) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने कहा कि सिफारिशों पर आगे की कार्यवाही के लिए कृषि मंत्री ने अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कृषि क्षेत्र में सार्वजनिक और नीजि दोनों क्षेत्रों द्वारा उच्च निवेश के लिए प्रेरित करने के साथ कृषि उत्पादन के बाद उत्पादन और विपणन पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।
लागू की जा रहीं सिफारिशें
अग्रवाल ने बताया कि 585 ऑनलाइन होलसेल मंडी और देशभर में मिट्टी की जांच के लिए लैब खोलने जैसी समिति की सिफारिशों को लागू किया जा रहा है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में कृषि और बागवानी उत्पादन में वृद्धि के बावजूद आर्थिक संकेतक किसानों की आय में न्यायसंगत और समतावादी वृद्धि नहीं दिखाते हैं।