फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   investigation in sexual charges by indian employee of UN women is over,action taken

यूएन वुमेन में भारतीय कर्मचारी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार आरोपों की जांच खत्म, कार्रवाई शुरू

Sun, 02 Sep 2018 03:07 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sun, 02 Sep 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
investigation in sexual charges by indian employee of UN women is over,action taken
यूएन-वुमन

संयुक्त राष्ट्र में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी में तैनात भारतीय मूल के नागरिक के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच पूरी हो गयी है और ‘उचित कार्रवाई’ शुरू करने के लिए कदम उठाए गये हैं।

विज्ञापन


हालांकि यूएनडीपी के ऑफिस ऑफ ऑडिट एंड इन्वेस्टिगेशन ने भारतीय नागरिक की पहचान का खुलासा नहीं किया है लेकिन रवि करकरा के खिलाफ पिछले महीने यौन कदाचार के आरोप लगाए गए थे। संयुक्त राष्ट्र वुमेन में वरिष्ठ अधिकारी रहे करकरा के खिलाफ पिछले महीने आरोप लगाए गये थे।
विज्ञापन


24 अगस्त को एक बयान में यूएन वुमेन ने कहा कि इसके कार्यकारी निदेशक फुमजाइल मलाम्बो-एनजीक्यूका ने उचित कार्रवाई शुरू करने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। बयान में कहा गया था, ‘‘वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि संयुक्त राष्ट्र वुमेन जितनी जल्दी हो सके इस मामले को निपटाते हुए, पीड़ितों पर केन्द्रित दृष्टिकोण अपनाएगा।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बताया गया कि इस साल की शुरूआत में यौन उत्पीड़न के मामले में कार्यकारी निदेशक पूर्ण सेन को पीड़िताओं के साथ समन्वयक नियुक्त किया गया ताकि वे कई दृष्टिकोणों के बारे में जान सकें।
यूएन वुमेन ने बयान में कहा कि जवाबदेही अनिवार्य है और संयुक्त राष्ट्र वुमेन परामर्श, मनोवैज्ञानिक समर्थन और कानूनी सहायता के माध्यम से पीड़ितों को सहयोग देने के लिए तैयार है।


सेन ने पूर्व में ‘पीटीआई’ से यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा ताकि जिन लोगों ने दुर्व्यवहार के खिलाफ बोलने का साहस दिखाया है उन्हें ऐसा नहीं 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed