{"_id":"603429d7ac0e4a4eb87786e7","slug":"interstate-blackmail-and-extortion-racket-catch-by-mumbai-police-three-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: अंतरराज्यीय ब्लैकमेल व जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: अंतरराज्यीय ब्लैकमेल व जबरन वसूली रैकेट का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार
Tue, 23 Feb 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Feb 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन जबरन वसूली और ब्लैकमेल करने वाले एक अंतरराज्यीय रैकेट का मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं जो अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों से पकडे़ गए।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दोस्ती करते, फिर रिश्ते बनाते और उसके बाद शुरू होता जबरन वसूली का सिलसिला
आरोपी अश्लील फिल्मों और तस्वीरों के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे और उन्हें अपना शिकार बनाते थे। इन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 171 फेसबुक पेज और पांच टेलीग्राम चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया और साथ ही 58 बैंक खाते भी सील कर दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुछ राजनेताओं, बड़े मीडिया कर्मियों और नौकरशाहों समेत कुछ हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल का अध्ययन करते थे और फिर उन्हें निशाना बनाते थे। आरोपी किसी महिला के नाम से अपना फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपियों ने पूजा शर्मा नाम का इस्तेमाल किया था। सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाने के बाद रैकेट के लोग नामी-गिरामी लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। फिर उनसे बातचीत का सिलसिला बढ़ाते और दोस्ती कर लेते थे। पहले मेसेज और फिर कुछ व्हाट्सएप पर सब चलता रहता। फिर एक दिन अचानक आरोपी की तरफ से वीडियो कॉल आती थी, जिसकी शुरुआत किसी अश्लील क्लिप या वीडियो से होती थी।