तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को देशभर में योग की धूम रही। इस अवसर पर पूरे देश में जगह-जगह लोगों ने योग कर दूसरों को भी
योग करने के लिए प्रेरित किया। लेकिन इस दौरान कुछ तस्वीरें इतनी खास रहीं कि उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए कुछ ऐसी ही तस्वीरों से आपको रूबरू कराते हैं।
योग की ये सबसे खास तस्वीर है बंगाल की खाड़ी में मौजूद भारतीय नौसेना के जलश्व जहाज की। जिस पर मौजूद नौसैनिकों ने पूरे देश के साथ कदमताल करते हुए योग किया।
देखकर क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि योग की ये तस्वीर किस जगह की हैं? नहीं, तो हम आपको बताते हैं। योग करते नौसेना के ये जवान मौजूद हैं आईएनएस विक्रमादित्य पर। जी हां एयरक्राफ्ट कॅरियर विक्रमादित्य पर बुधवार सुबह योग दिवस के अवसर पर नौसैनिकों ने योग किया।
चलिए अब इस तस्वीर को देखकर बताइए योग दिवस पर योग करते ये लोग कहां मौजूद हैं? नहीं, बता सकते ना... चलिए हम आपकी मुश्किल हल करते हैं। योग दिवस का ये खास नजारा है वर्ल्ड हैरीटेज साइट माचू पीचू का। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेरू के इस दुर्लभ स्थान पर से भी लोगों ने योग कर भारत के समर्थन का संदेश दिया।
योग का सबसे खास नजारा दिखा समुंद्र के बीच में तैरते इस जहाज पर, जहां कोस्ट गार्ड के जवानों ने पूरी तन्मयता के साथ योग किया।