{"_id":"627868ec5484b367c74660a4","slug":"interest-rates-raised-by-rbi-finance-minister-nirmala-sitharaman-said-this-decision-surprised-me-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिक्रिया: आरबीआई की ओर से बढ़ाई गईं ब्याज की दरों पर वित्तमंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस फैसले ने मुझे भी हैरान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रतिक्रिया: आरबीआई की ओर से बढ़ाई गईं ब्याज की दरों पर वित्तमंत्री ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस फैसले ने मुझे भी हैरान किया
Mon, 09 May 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 09 May 2022 06:35 AM IST
सार
वित्तमंत्री ने कहा कि आरबीआई को दरें बढ़ानी ही थीं, लेकिन मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो बैठकों के बीच इसे बढ़ाना हैरान करने वाला था। अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे कदम उठाए गए, यह बताता है कि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंक सामंजस्य से काम कर रहे हैं। कोविड से बिगड़े हालात से उबरना सभी देशों के लिए चिंता का समान विषय रहा है।
विज्ञापन
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter@FinMinIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में अचानक वृद्धि करने से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को भी हैरानी हुई। उन्हाेंने शनिवार को कार्यक्रम में कहा कि इस वृद्धि की अपेक्षा पहले से थीं लेकिन जिस समय इसे किया गया, वह हैरान करने वाला है। हालांकि उन्हाेंने आश्वस्त किया बढ़ी दरों का असर सरकार के बुनियादी ढांचे में प्रस्तावित निवेश पर नहीं होगा।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने कहा, आरबीआई को दरें बढ़ानी ही थीं, लेकिन मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की दो बैठकों के बीच इसे बढ़ाना हैरान करने वाला था। अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसे कदम उठाए गए, यह बताता है कि वैश्विक स्तर पर केंद्रीय बैंक सामंजस्य से काम कर रहे हैं। कोविड से बिगड़े हालात से उबरना सभी देशों के लिए चिंता का समान विषय रहा है।
विज्ञापन
तेल खरीद : रूस पर प्रतिबंधों से इंडियन बास्केट पर दबाव बढ़ेगा
वित्तमंत्री ने कहा, यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच अमेरिका द्वारा रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने से कई देश अब तेल खरीद के लिए भारत के दशकों पुराने पारंपरिक स्रोतों की ओर मुड़ रहे हैं, जिनमें अरब देश प्रमुख हैं। हमारी 80-85 प्रतिशत खरीद अरब देशों से होती है। इससे तेल खरीद की इंडियन बास्केट पर दबाव बढ़ेगा। अब हमें भी वैकल्पिक स्रोतों की ओर देखना होगा।
विज्ञापन
जहां सस्ता मिलेगा, हम वहां से खरीदेंगे
वित्तमंत्री ने साफ किया, ‘भारत को जहां से सस्ता तेल मिलेगा, वहां से खरीद होगी। यह हमारा अधिकार है। हमारे लिए जो अच्छा होगा, हम करेंगे। हमें सस्ता तेल कहीं मिल रहा है, तो हम क्यों न खरीदें?’