फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   interest rates for the post office small savings schemes increased by 0.1-0.7 percent for April June quarter.

Fixed Deposit: डाकघर बचत योजनाओं पर फिर बढ़ा ब्याज, बैंक एफडी को दे रहीं टक्कर

Mon, 10 Apr 2023 05:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 05:03 AM IST
सार

डाकघर की लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर सितंबर, 2022 में 5.5 फीसदी थी। तीन बार बढ़ने के बाद अब 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

विज्ञापन
interest rates for the post office small savings schemes increased by 0.1-0.7 percent for April June quarter.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार तीन बार वृद्धि से डाकघर की सावधि जमा योजना एकबार फिर बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को टक्कर देने लगी हैं। लघु बचत योजनाओं के तहत डाकघर में दो साल की सावधि जमा पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह अधिकांश बैंकों की  समान परिपक्वता अवधि वाली जमाओं पर दी जाने वाली दर के बराबर है।
विज्ञापन

सरकार ने लघु बचत योजनाओं के लिए अप्रैल-जून तिमाही के लिए ब्याज दरें 0.1-0.7 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। इससे पहले ब्याज दरें अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के लिए 0.1-0.3 फीसदी व जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 0.2-1.1 फीसदी बढ़ाई गई थी। इसके पहले लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में लगातार 9 तिमाहियों से बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन


6.9% मिल रहा ब्याज
डाकघर की लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर सितंबर, 2022 में 5.5 फीसदी थी। तीन बार बढ़ने के बाद अब 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है। एसबीआई एक साल से अधिक व दो साल से कम अवधि की जमा पर 6.8% और दो साल से अधिक व तीन साल से कम की जमा पर 7% ब्याज दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पान मसाला पर खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर देना होगा जीएसटी उपकर
सरकार ने स्पष्ट किया है कि पान मसाला और तंबाकू उत्पाद निर्माताओं पर एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) उपकर खुदरा बिक्री मूल्य (आरएसपी) पर आधारित होगा। पान मसाला एवं तंबाकू उत्पादों पर पहले 28 फीसदी जीएसटी के अलावा उस पर मूल्य के अनुपात में उपकर लगता था। अब इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, इस कदम से तंबाकू निर्माताओं को अब पान मसाला एवं तंबाकू उत्पादों के कारखाने से बाहर निकलते समय अंतिम खुदरा मूल्य पर उपकर चुकाना होगा। इससे कर चोरी को रोकने में मदद मिलेगी क्योंकि उपकर को कारखाना के स्तर पर ही वसूल लिया जाएगा।

सिगरेट पर सबसे ज्यादा कर
        उत्पाद                              उपकर आरएसपी का
पान मसाला पाउच                                0.32 गुना
तंबाकू गुटखा वाले पान मसाले                  0.61 गुना
सिगरेट एवं पाइप वाला तंबाकू                   0.69 गुना
चबाने वाला तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दा     0.56 गुना
हुक्का एवं ब्रांडेड कच्चे तंबाकू                   0.36 गुना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed