फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   inter parliamentary union Duarte Pacheco addresses MPs at Central Hall here you know the detail

सदन में बोले अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको, यूएनएससी में स्थायी सदस्य के लिए भारत का समर्थन

Tue, 16 Mar 2021 12:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 16 Mar 2021 12:10 PM IST
सार

  • अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको ने सांसदों को किया संबोधित
  • पुर्तगाल और भारत के संबंध 500 साल से भी ज्यादा पुराने हैं - पाशेको

विज्ञापन
inter parliamentary union Duarte Pacheco addresses MPs at Central Hall here you know the detail
अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको - फोटो : ANI

विस्तार

मंगलवार को अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको ने संसद में सभी सांसदों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में पुर्तगाल और भारत के रिश्ते के महत्व को बताते हुए कहा कि दोनों देश के 500 साल से ज्यादा पुराने रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं कहना चाहूंगा कि दोनों देश केवल मित्र ही नहीं बल्कि भाई हैं। 

विज्ञापन


वहीं अंतर संसदीय संघ के अध्यक्ष ड्यूएर्ट पाशेको ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में पुर्तगाल सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में सुधार प्रक्रिया और भारत को शामिल करने का समर्थन करता है। 
विज्ञापन

 

इसके अलावा ड्यूएर्ट पाशेको ने आगे कहा कि भारत सभी स्तरों पर दुनिया में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं और युवाओं के समावेशी को देख रहा है। भारत हर व्यक्ति के राजनैतिक और धार्मिक विश्वास का सम्मान करता है। 
 

ड्यूएर्ट पाशेको के संबोधन से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संसद में कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय लोकतंत्र है और देश की 130 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व करता है। आजादी के पिछले 74 साल में हमारी लोकतांत्रिक प्रणाली केवल मजबूत हुई है। अब हम आजादी के 75 साल का आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed