फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   intelligence alert : thoushand of kashmiri famlies camped in moradabad

अलर्ट : एक हजार कश्मीरी पहुंचे यूपी के मुरादाबाद, खुफिया अलर्ट

Thu, 07 Dec 2017 02:48 AM IST
नगेश शर्मा, मुरादाबाद
नगेश शर्मा, मुरादाबाद Updated Thu, 07 Dec 2017 02:48 AM IST
सार

करीब एक हजार कश्मीरी पिछले दस दिन से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में हैं। 

विज्ञापन
intelligence alert : thoushand of kashmiri famlies camped in moradabad
मुरादाबाद में बनाए गए कश्मीरियों के डेरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला, लेह और लद्दाख बार्डर इलाके के आतंक पीड़ित क्षेत्रों से लगातार लोगों का पलायन जारी है। पलायन कर रहे लोगों में से करीब एक हजार लोग पिछले दस दिन से उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद में हैं। 
विज्ञापन


ये लोग घरों में जाकर सहायता मांग रहे हैं। इनमें अधिकांश छात्र हैं, जिनके पास पहचान पत्र के नाम पर आधार कार्ड और स्कूलों के परिचय पत्र हैं। आरटीओ के आसपास इनके शिविर लगे हैं। निकाय चुनाव के दौरान शहर में आए इन लोगों पर खुफिया विभाग की नजर है। 
विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के संभल रोड के निकट स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के सामने ट्रांसपोर्ट नगर और पीछे मैदान में करीब दस दिन पूर्व कश्मीर के लोगों ने डेरा डालना शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे एक हजार लोग यहां पहुंच गए, जिनमें अधिकांश युवा, बुजुर्ग और महिलाएं हैं। अमर उजाला की टीम ने कश्मीरियों के शिविरों का जायजा लिया। शिविर में मिले युवकों ने बताया कि वह बीए और एमए तक पढ़े हैं। 


कुछ बच्चे हैं जो हाईस्कूल के छात्र हैं। आतंकी गतिविधियों और बर्फ गिरने के कारण वे अपने घर और कारोबार खो चुके हैं। इस कारण यहां आए हैं। जनवरी में वापस जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed