फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Intellectual dishonesty', 'political deceit': PM slams oppn over farm reforms criticism

कृषि कानून: पीएम मोदी ने विपक्ष के रवैये को बताया बौद्धिक बेईमानी और सियासी धोखा

Sat, 02 Oct 2021 05:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 02 Oct 2021 05:34 PM IST
सार

ओपन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष को निशाने पर लिया। कृषि कानूनों का बचाव करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ पार्टियां चुनाव से पहले वादे तो करती हैं लेकिन बाद में निभाती नहीं। 

विज्ञापन
'Intellectual dishonesty', 'political deceit': PM slams oppn over farm reforms criticism
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए कृषि कानूनों के विरोध को लेकर विपक्ष की सख्त आलोचना की है। कृषि कानूनों पर विपक्ष के रवैये को 'बौद्धिक बेईमानी' और 'राजनीतिक छल' करार देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए कड़े और बड़े फैसले लेने की जरूरत है। ये फैसले दशकों पहले ही लिए जाने चाहिए थे। 

विज्ञापन


ओपन मैगजीन को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि कानूनों का बचाव करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करती हैं, फिर जब वक्त आता है तो यू-टर्न ले लेती हैं। अपने किए वादों को लेकर गनगढ़ंत और झूठी बातें फैलाती हैं। 
विज्ञापन


इस इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लोग जिन चीजों के हकदार हैं, जो फायदे उन्हें दशकों पहले मिलने चाहिए थे, वे अब तक उन तक नहीं पहुंचे हैं। देश को ऐसी स्थिति में नहीं रखा जाना चाहिए, जहां उसके नागरिकों को अपना हक पाने के लिए इंतजार करना पड़े। हमें उन्हें उनका अधिकार देना चाहिए। इसके लिए बड़े फैसले लेने चाहिए और जरूरत पड़ने पर कड़े फैसले भी लेने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने से इनकार करने के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कई किसान संगठन इसे वापस लेने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही कह रही है कि वह विरोध करने वाले कृषि निकायों के साथ बैठकर उन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है, जिन पर असहमति है।


उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बैठकें भी हुई हैं, लेकिन अब तक किसी ने भी किसी खास बिंदु पर असहमति नहीं जताई है कि हमें इसे बदलना चाहिए। 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में राजनीति ने केवल एक ही मॉडल देखा है जिसके तहत अगली सरकार बनाने के लिए सरकारें चलाई गईं, जबकि उनकी बुनियादी सोच अलग है क्योंकि वह देश के निर्माण के लिए सरकार चलाने में विश्वास करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी पार्टी को जिताने के लिए सरकार चलाने की परंपरा रही है, लेकिन मेरा मकसद अपने देश को जिताने के लिए सरकार चलाना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed