फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INS Visakhapatnam to join indian Navy fleet today in mumbai INS Visakhapatnam commissioning on Nov 21 in indian navy

INS Visakhapatnam: आज नौसेना के बेड़े में शामिल होगा आईएनएस विशाखापत्तनम, जानें क्या है इसकी ताकत

Sun, 21 Nov 2021 10:49 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 21 Nov 2021 10:49 AM IST
सार

आईएनएस विशाखापत्तनम के शामिल होने से भारत की समुद्री ताकत काफी बढ़ेगी। इस रविवार को नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन
INS Visakhapatnam to join indian Navy fleet today in mumbai INS Visakhapatnam commissioning on Nov 21 in indian navy
INS Visakhapatnam: - फोटो : ANI

विस्तार

आईएनएस विशाखापत्तनम 21 नवंबर को भारतीय नौसेना में शामिल होगा। शनिवार को इसकी जानकारी आईएनएस के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन बीरेंद्र सिंह बैंस ने दी। आईएनएस विशाखापत्तनम के शामिल होने से भारत की समुद्री ताकत काफी बढ़ेगी। इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 75 फीसदी स्वदेशी उपकरणों से बनाया गया है। कैप्टन बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कमीशनिंग के बाद हम इसका कुछ और परीक्षण जारी रखेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हमने अपनी ऑनबोर्ड मशीनरी, विभिन्न सहायक, हथियार प्रणालियों और सेंसर में सुधार किया है। बता दें कि आईएनएस विशाखापत्तनम को भारत में बने सबसे शक्तिशाली युद्धपोतों में से एक माना जा रहा है। आईएनएस विशाखापत्तनम को नौसेना डिजाइन निदेशालय ने डिजाइन किया था जबकि इसे मझगांव डॉकयार्ड लिमिटेड ने इसे बनाया है। यह नौसेना के प्रोजेक्ट पी 15 बी का हिस्सा है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



आईएनएस विशाखापत्तनम की खासियतें:-

  • हवाई हमले से बचने के लिए आईएनएस विशाखापट्टनम 32 बराक 8 मिसाइल से लैस है।
  • मिसाइल सतह से हवा में मार करता है।
  • इसका इस्तेमाल विमान, हेलिकॉप्टर, एंटी शिप मिसाइल, ड्रोन, बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू विमान को नष्ट करने के लिए किया जाता है।
  • आईएनएस विशाखापट्टनम 16 ब्रह्मोस मिसाइल से लैस है।
  • आईएनएस विशाखापट्टनम की लंबाई 163 मीटर, चौड़ाई 17 मीटर और वजन 7400 टन है। 
  • इसकी अधिकतम रफ्तार 55.56 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
  • इसे चार गैस टर्बाइन इंजन से ताकत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed