{"_id":"5e1644538ebc3e881a476560","slug":"ins-sumedha-rescues-traditional-ship-al-hamid-from-sinking-off-somalia-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएनएस सुमेधा ने सोमालिया तट के पास डूबने से बचाया पारंपरिक जहाज अल-हमीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएनएस सुमेधा ने सोमालिया तट के पास डूबने से बचाया पारंपरिक जहाज अल-हमीद
Thu, 09 Jan 2020 02:36 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
अल-हमीद जहाज
- फोटो : ट्विटर
भारतीय नौसेना के पोत ‘आईएनएस सुमेधा’ ने मुसीबत में फंसे लकड़ी से बने पारंपरिक जहाज ‘अल-हमीद’ को सोमालिया तट के पास डूबने से बचा लिया। जहाज में 13 भारतीय सवार थे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
नौसेना ने एक बयान में कहा कि अदन की खाड़ी में समुद्री दस्यू से निपटने के लिए तैनात आईएनएस सुमेधा से उड़ान भरने वाले एक हेलिकॉप्टर के जरिये सोमवार को पता चला कि अल-हमीद नामक जहाज मुसीबत में है।
विज्ञापन
उस समय वह सोमालिया के समुद्र तट के पास था। मदद को पहुंची नौसेना की तकनीकी टीम ने जांच में पाया कि अल-हमीद के मुख्य इंजन का साफ्ट टूट गया है, जिसकी मरम्मत समुद्र में संभव नहीं है। इसके बाद जहाज को वहां से सुरक्षित लाया गया।
विज्ञापन
इस बीच, अल-हमीद के मालिक ने उसकी मरम्मत के लिए बंदरगाह तक ले जाने के लिए एक अन्य जहाज भेजा। आईएनएस सुमेधा ने जहाज के चालक दल को पेयजल और चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई।