{"_id":"570d8dcf4f1c1bf8124a6b1d","slug":"injured-indian-student-inderjeet-talk-with-his-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से बोला इंद्रजीत, 'पापा मैं ठीक हूं, आप चिंता मत करो'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूक्रेन से बोला इंद्रजीत, 'पापा मैं ठीक हूं, आप चिंता मत करो'
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 13 Apr 2016 05:37 AM IST
सार
- मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने ही किया था हमला
- तीन नहीं, छह थे हमलावर, चाकू और हॉकी से ली जान
- यूक्रेन में पढ़ चुके तीन छात्रों ने जुटाई जानकारी
विज्ञापन
भारतीय छात्र इंद्रजीत
- फोटो : amar ujala bureau
विस्तार
यूक्रेन के उझगोरोद मेडिकल कॉलेज में छात्रों के हमले में घायल भारतीय छात्र इंद्रजीत ने ऑपरेशन के बाद होश आते ही सबसे पहले अपने घर फोन किया। सोमवार देर रात उसने अपने पिता नरेंद्र चौहान से बात की। उसने कहा, पापा मैं ठीक हूं, आप चिंता मत करो। नरेंद्र चौहान ने उसके डॉक्टर से भी बात की। उसने ही बताया कि उसका ऑपरेशन किया गया है।
मेरा बेटा पहली बार वहां गया
नरेंद्र चौहान ने बताया कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है। उस दिन दोनों दोस्तों के साथ रेस्तरां में गया था। वहां झगड़ा होने के बाद उनके साथ ही उनके कमरे पर चला गया। यह कमरा शहर के कुछ दूरी पर है। उन्होंने बताया कि इंद्रजीत पहले किसी और कालेज में पढ़ता था। छह महीने पहले ही इस कॉलेज में आया है।
इंद्रजीत का ऑपरेशन हुआ
नरेंद्र चौहान ने बताया कि इंद्रजीत के सिर में गहरी चोट लगी थी। उस पर चाकू के अलावा हाकी से वार किए गए थे। वह बेहोश हो गया था। होश आने पर उसने ही कॉलेज प्रोफेसर को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आई। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। वह कोमा में चला गया था। उसके सिर का ऑपरेशन किया गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Trending Videos
हमलावरों में एक युवती भी शामिल
हमलावरों में शामिल युवती
- फोटो : amar ujala bureau
यूक्रेन के उझगोरोद मेडिकल कॉलेज में रविवार देर रात दो भारतीय छात्रों की हत्या और एक को गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने की घटना में कुछ और जानकारी सामने आई है। इसी कालेज में पिछले साल पढ़ाई पूरी कर लौटे आगरा के कमला नगर निवासी तीन युवकों ने वहां के दोस्तों को फोन कर तमाम तथ्य जुटाएं हैं। उनका कहना है कि हमला तीन नहीं, बल्कि छह छात्रों और एक युवती ने किया था। सभी उझगोरोद मेडिकल कॉलेज के ही छात्र हैं। उन्होंने चाकू के अलावा हाकी से भी वार किए थे।
अमर उजाला के माध्यम से हुई हमले की जानकारी के बाद कमला नगर निवासी तीनों युवक मंगलवार सुबह आवास विकास सेक्टर में इंद्रजीत चौहान के घर पहुंचे। इंद्रजीत चौहान हमले में घायल हुआ था, जबकि उसके दो दोस्त मुजफ्फरनगर के प्रणव शांडिल्य और गाजियाबाद के अंकुर सिंह की हत्या कर दी गई थी। तीनों युवकों ने बताया कि वे पिछले साल ही यूक्रेन से लौटे हैं।
उन्होंने उसी कॉलेज से पढ़ाई की है जिसमें दिल दहला देने वाली यह वारदात हुई है। इन युवकों से मिली जानकारी के आधार पर इंद्रजीत चौहान के पिता नरेंद्र चौहान ने एक उनके बेटे और उसके दोनों दोस्तों का एक रेस्तरां में झगड़ा हुआ था। इसमें वे तीनों भारी पड़े थे। इसी का बदला लेने के लिए हमला किया गया। हमलावर हॉकी और चाकू लेकर आए थे।