फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Infosys will give 10 thousand jobs to Americans

वीजा पर सख्ती का रंग, इन्फोसिस 10 हजार अमेरिकियों को देगा नौकरी

Tue, 02 May 2017 08:59 PM IST
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट
amarujala.com-Presented By: संदीप भ्ाट्ट Updated Tue, 02 May 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Infosys will give 10 thousand jobs to Americans
अमेरिका द्वारा वीजा पर सख्ती का भारतीय कंपनियों पर असर सामने आने लगा है। वीजा मुद्दों से निपटने के लिए इन्फोसिस अगले दो साल में 10,000 अमेरिकियों को नौकरी देने जा रही है। कंपनी वहां चार प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष केंद्र भी खोलेगी। नए केंद्र के जरिए कंपनी की कृत्रिम बुद्धिमता, मशीनी ज्ञान, क्लाउड और बिग डेटा जैसी नई प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कारोबार विस्तार की योजना भी है।
विज्ञापन


इन्फोसिस के सीईओ विशाल सिक्का ने बताया कि पहला नवोन्मेष केंद्र इसी साल अगस्त में इंडियाना में खोला जाएगा। यहां 2021 तक 2000 अमेरिकियों को रोजगार मिलेगा। तीन अन्य केंद्रों के स्थानों के बारे में अगले फैसला जल्द ही लिया जाएगा। इन केंद्रों में प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष के क्षेत्र में लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान कृत्रिम बुद्धि और आभासी प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। यहां तक कि पुरानी परियोजनाओं को भी अब ज्यादा ऑटोमेटिक बनाया जा रहा है। सिक्का ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अब ज्यादा से ज्यादा काम नवीन प्रौद्योगिकी के साथ आधुनिक होता जा रहा है, ऐसे में वैश्विक और स्थानीय कुशल कर्मियों का मिलाजुला कार्यबल चाहिए। अब परंपरागत तरीकों पर फिर से विचार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बाजार है उत्तरी अमेरिका

Infosys will give 10 thousand jobs to Americans
उत्तरी अमेरिका इन्फोसिस के लिए महत्वपूर्ण है। इन्फोसिस के वर्ष 2016-17 में 10.2 अरब डालर राजस्व में उत्तरी अमेरिका का 60 प्रतिशत से अधिक योगदान रहा है। सिक्का ने हालांकि स्पष्ट किया कि ये कदम केवल इसलिए नहीं उठाए जा रहे कि अमेरिका में वीजा के कड़े नियमों के प्रभाव को कम किया जा सके।

पूरी दुनिया में बढ़ा है संरक्षणवाद
पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान दुनियाभर के विभिन्न बाजारों में संरक्षणवाद को बढ़ावा मिला है। अमेरिका सहित कई देशों के बाजारों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। सख्त वीजा नियम इसी का परिणाम हैं। अमेरिका ने इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर एच1बी वीजा का बड़ा हिस्सा हथियाने के लिये अनुचित तरीके अपनाने का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed