फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Rain Alert: Infosys woman Employee Drowns as Car Gets Stuck in Submerged Underpass

Karnataka: IT कर्मी की मौत मामले में कैब ड्राइवर-सिविक इंजीनियरों पर FIR; अंडरपास में डूबने से हुई थी मौत

Mon, 22 May 2023 05:24 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 22 May 2023 05:24 PM IST
सार

हैदराबाद की रहने वाली 22 वर्षीय भानुरेखा परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने लोगों की मदद से परिवार के पांच अन्य लोगों और चालक को बचा लिया। 

विज्ञापन
Bengaluru Rain Alert: Infosys woman Employee Drowns as Car Gets Stuck in Submerged Underpass
अंडरपास में भरे पानी में फंसी कार को निकालता बचावकर्मी। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई। बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भर गया। इस बीच, शहर के केआर सर्किल अंडरपास में भरे पानी में कार फंसने से इन्फोसिस की महिला कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई थी। अब पुलिस ने बेंगलुरू निकाय एजेंसी के इंजीनियरों और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  मृतका भानुरेखा के रिश्तेदार बतूला संदीप की शिकायत के आधार पर हलासुरु गेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

कार में सात लोग थे सवार

दरअसल, हैदराबाद की रहने वाली 22 वर्षीय भानुरेखा परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं। अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने लोगों की मदद से परिवार के पांच अन्य लोगों और चालक को बचा लिया। सभी को सेंट मार्था अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने भानुरेखा को मृत घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


कैब ड्राइवर ने दी प्रतिक्रिया
इस बीच, कैब ड्राइवर हरीश ने सोमवार को घटना के संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि रविवार को जब घटना हुई उस समय वह नगर निगम कार्यालय के रास्ते होसुर रोड जा रहा था। अंडरपास से पहले, उसने एक ऑटोरिक्शा और एक कार को अंडरपास पार करते हुए देखा। हालांकि भारी बारिश के कारण अंडरपास में भरे पानी को देखकर वह उससे निकलने के लिए सोंच ही रहा था तभी एक ऑटोरिक्शा चालक ने उसे आगे बढ़ने की सलाह दी। उसने कहा कि वह निकल जाएगा। इसके बाद वह अंडरपास क्रास करने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन उसी समय उसमे पानी भर गया और कार का इंजन बंद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडरपास का हो रहा ऑडिट
इस घटना के बाद अंडरपास को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने शहर के सभी अंडरपासों का ऑडिट भी शुरू किया है। मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने कहा कि हम सभी अंडरपासों का ऑडिट कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। साथ ही हम उन अंडरपासों को बंद कर रहे हैं, जो इस्तेमाल के लायक नहीं हैं।  

मुख्यमंत्री ने किया एलान

बता दें, घटना विधानसभा से कुछ ही दूरी पर हुई थी। ऐसे में जब हादसे की जानकारी मुख्यमंत्री सिद्दारमैया को मिली, तो वे मृतका के परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संवेदना जताई। उन्होंने भानुरेखा के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजा देने और अस्पताल में भर्ती लोगों के मुफ्त इलाज की भी घोषणा की।

कार ड्राइवर की गलती

सिद्दारमैया ने कहा कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के रहने वाले परिवार ने कार किराये पर ली थी और बेंगलुरु घूमने आए थे। भारी बारिश के कारण केआर सर्किल अंडरपास में पानी भर गया था, जिसको देखते हुए बैरिकेडिंग कर दिया गया था। हैरानी वाली बात यह है कि इसके बावजूद कैब ड्राइवर ने उधर से ही गाड़ी निकाली, जिसके चलते यह दुखद घटना घटी। इस बीच, शहर के मध्य में मैजेस्टिक के पास एक अन्य अंडरपास में जलभराव में कई वाहन फंस गए। लोगों को अपने वाहनों से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इलाज में लापरवाही करने का आरोप

वहीं, दूसरी ओर अस्पताल पर भानुरेखा के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। कहा जा रहा है कि गंभीर हालत में भानुरेखा को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अस्पताल के कर्मियों ने इलाज करने में लापरवाही की। मौके पर पहुंचे मीडिया ने जब अधिकारियों से पूछताछ की तो उसके बाद उसे भर्ती किया गया। इलाज में 30 मिनट की देरी हुई। सही समय पर इलाज नहीं होने के कारण भानुरेखा ने दम तोड़ दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन का दावा है कि इलाज में लापरवाही नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed