{"_id":"589b2c654f1c1b224a379d2a","slug":"infiltrate-from-pakistan-last-year-was-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 में पाकिस्तान की तरफ से हुई सबसे ज्यादा घुसपैठ की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2016 में पाकिस्तान की तरफ से हुई सबसे ज्यादा घुसपैठ की कोशिश
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा घुसपैठ की कोशिश हुई। इसकी औसत दर हर रोज एक रही। राज्यसभा में एक लिखित जवाब में गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने कहा कि बीते वर्ष पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की 364 कोशिशें हुईं।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में ऐसी कोशिशों की संख्या 222 और 2015 में 121 थी। हालांकि मंत्री ने यह नहीं बताया कि कितनी बार घुसपैठी भारतीय सीमा में घुसने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के साथ मिलकर केंद्र ने सीमा पार से घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए बहुस्तरीय कदम उठाया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सीमा और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा इंतजाम को कड़ा किया गया है। गृह मंत्रालय से जुड़े एक अन्य सवाल पर गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अटारी भारत-पाक सीमा, पेट्रपोल भारत-बांग्लादेश सीमा, रक्सौल भारत-नेपाल सीमा, पुंछ-चक्कंडा-बाध भारत-पाक सीमा और उड़ी-सलमाबाद भारत-पाक सीमा के लिए फूल बॉडी ट्रक स्कैनर्स खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन