{"_id":"5c0ac564bdec22415c7d1407","slug":"indu-bhushan-says-more-than-4-6-lakh-people-getting-benefit-from-ayushman-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत से 4.6 लाख से अधिक लोग लाभांवित : इंदु भूषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत से 4.6 लाख से अधिक लोग लाभांवित : इंदु भूषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लागू होने के बाद से अब तक पहले 10 हफ्तों में 4.6 लाख से अधिक लोग लाभांवित हो चुके हैं। इस योजना के लिए अब तक 600 करोड़ रुपये से अधिक मंजूर हो चुके हैं। योजना के सीईओ इंदु भूषण ने शुक्रवार को यह बात कही।
एक हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूषण ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से 10 हजार से अधिक लोग रोजाना लाभांवित हो रहे हैं। वहीं अगर यह योजना पूरी तरह से लागू हो जाती है तो यह संख्या रोजाना 30 हजार तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि 4.6 लाख लाभांवितों में से दो तिहाई लोग निजी अस्पतालों में जाते हैं।

निजी अस्पतालों में जाते हैं लाभांवितों में से दो तिहाई लोग
अभी तक तो 600 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की गई है जो आगे बढ़ाई जाएगी। निजी क्षेत्र के साथ सार्थक सहयोग का उल्लेख करते हुए भूषण ने कहा कि योजना से जुड़े 14 हजार अस्पतालों में से 8000 से अधिक निजी अस्पताल हैं।
भूषण ने बताया कि योजना के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर अब तक 10 लाख से अधिक कॉल आ चुके हैं। वहीं रोजाना 10 हजार से 30 हजार तक लोग इसके बारे में जानकारी के लिए कॉल करते हैं। इसके साथ ही योजना के लिए जो वेबसाइट लांच की गई है उसे अब 30 लाख यूनिक हिट मिल चुके हैं।