{"_id":"63b854b8a5e1917d703d8cee","slug":"indrani-mukerjea-claims-woman-resembling-sheena-bora-seen-at-guwahati-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी का दावा- गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दिखी शीना बोरा जैसी दिखने वाली महिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sheena Bora Murder Case: इंद्राणी का दावा- गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दिखी शीना बोरा जैसी दिखने वाली महिला
Fri, 06 Jan 2023 10:34 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:34 PM IST
सार
इंद्राणी मुखर्जी इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने अपने वकीलों द्वारा दाखिल एक याचिका में अदालत से अनुरोध किया है कि वह गुरुवार को सुबह शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला के सामने आए थी।
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में कोर्ट ट्रायल झेल रही पूर्व मीडिया कार्यकारी इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया कि उन्होंने इस हफ्ते गुवाहाटी एयरपोर्ट पर शीना बोरा जैसी दिखने वाली महिला को देखा। इंद्राणी ने शुक्रवार को सीबीआई की एक विशेष अदालत से गुवाहाटी हवाईअड्डे से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने अपने वकीलों द्वारा दाखिल एक याचिका में अदालत से अनुरोध किया है कि वह गुरुवार को सुबह शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक महिला के सामने आए थी। अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को मुखर्जी की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक शीना बोरा (24) की अप्रैल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उनके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने चलती कार में कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसके शव को पड़ोसी रायगढ़ जिले के एक जंगल में कथित तौर पर जला दिया गया था। बोरा पिछले रिश्ते से पीटर मुखर्जी की बेटी थी। श्यामवर राय को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद 2015 में कथित हत्या का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
कथित तौर पर साजिश का हिस्सा होने के मामले में इंद्राणी मुखर्जी के पति और पूर्व मीडिया टाइकून पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फरवरी 2020 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी, जबकि इंद्राणी मुखर्जी को सुप्रीम कोर्ट से पिछले साल मई में राहत मिली थी।