{"_id":"60eb09a88ebc3ebf2103c4cc","slug":"indore-shivraj-reached-between-auto-drivers-and-street-vendors-after-stopping-the-convoy-asked-these-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: काफिला रोक रेहड़ी वालों के बीच गए शिवराज, फिर दिल्ली पहुंच केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का कराया मुंह मीठा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंदौर: काफिला रोक रेहड़ी वालों के बीच गए शिवराज, फिर दिल्ली पहुंच केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का कराया मुंह मीठा
Sun, 11 Jul 2021 08:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इंदौर/ दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इंदौर/ दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 11 Jul 2021 08:39 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर में थे। उन्होंने अचानक अपना काफिला रुकवाया और सड़क किनारे खड़े ऑटो चालकों व रेहड़ी वालों से बातचीत की। इससे वे खुशी से भर गए। इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद चौहान विमान से दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार को मिठाई खिलाते सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : self
विस्तार
इंदौर में कुछ ऑटो रिक्शा चालक और रेहड़ी-पटरी दुकानदार रविवार को सुखद आश्चर्य से भर गए, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अचानक अपना काफिला रुकवाया और उनसे मिलकर उनके हाल-चाल जाने। इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वे विमान से दिल्ली पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात कर उनका मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
मप्र के भाजपा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार को हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। सीएम शिवराज सिंह सोमवार को दिल्ली में विभिन्न मंत्रियों व भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले इंदौर के दौरे में मुख्यमंत्री शिवराज ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास अपना काफिला रुकवाया और वहां रेहड़ी-पटरी दुकानदारों तथा सब्जी विक्रेताओं से उनका कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने बताया कि इस दौरान चौहान, प्रकाश कुशवाह नामक व्यक्ति के ठेले पर पहुंचे और मौके पर मौजूद जिलाधिकारी मनीष सिंह को निर्देश दिए कि इस छोटे दुकानदार को राज्य सरकार की स्ट्रीट वेंडर योजना का लाभ दिलाया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पास ही सब्जी बेच रहीं सुंदर बाई, गीता बाई और आशा जाट से भी मिले। अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने गंगवाल बस स्टैंड के पास भी अपना काफिला रुकवाया और वहां खड़े ऑटो रिक्शा चालकों के बीच पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के लिए तिपहिया चालकों को दो गज की दूरी तथा मास्क लगाने की हिदायत दी और उन्हें महामारी रोधी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
चौहान ने ऑटो रिक्शा चालकों से पूछा कि उन्हें सरकारी दुकान से राशन प्राप्त होता है या नहीं? इस पर कुछ चालकों ने "हां" में जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि चौहान ने अंबिकापुरी क्षेत्र की एक सरकारी राशन दुकान का अचानक निरीक्षण किया और दुकानदार से राशन वितरण की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता स्व. लक्ष्मण सिंह गौड़ की 63वीं जयंती पर उनकी स्मृति में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के मैदान पर बरगद का पौधा भी लगाया।