{"_id":"60007f5899153e2b955d81e6","slug":"indore-kailash-vijayvargiya-claims-41-trinamool-mlas-want-to-come-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय का दावा, तृणमूल के 41 विधायक भाजपा में आना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: कैलाश विजयवर्गीय का दावा, तृणमूल के 41 विधायक भाजपा में आना चाहते हैं
Thu, 14 Jan 2021 11:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के प्रभारी भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को दावा किया कि उनके पास ममता बनर्जी सरकार को समर्थन दे रहे ऐसे 41 विधायकों की सूची है जो पाला बदल कर भाजपा में आने के इच्छुक हैं। यदि इन्हें भाजपा में शामिल कर लिया तो ममता सरकार गिर जाएगी। बता दें, बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। इन चुनावों में विपक्षी भाजपा के सामने बनर्जी की अगुवाई वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का गढ़ भेदने की चुनौती है।
विज्ञापन
जिनकी छवि खराब उन्हें नहीं लेंगे
विजयवर्गीय ने अपने गृहनगर मध्यप्रदेश के इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मेरे पास 41 ऐसे विधायकों की सूची है जो भाजपा में आना चाहते हैं। अगर मैं इन 41 विधायकों को भाजपा में ले लूं, तो वहां (बनर्जी की) सरकार गिर जाएगी। पर हम देख रहे हैं कि इनमें से किसे लेना है और किसे नहीं। हमने सोचा है कि अगर इनमें से किसी विधायक की छवि खराब है, तो हम उसे भाजपा में नहीं लेंगे।"
विज्ञापन
घुसपैठिए कर रहे भाजपा पर हमले
विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हिंसा की राजनीति चल रही है और "घुसपैठिए" बहुत आक्रामक रूप से भाजपा पर हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "इन लोगों को लगता है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, तो घुसपैठियों की पहचान की जाएगी और उन्हें वहां अवैध गतिविधियां चलाने का मौका नहीं मिलेगा, जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश में गुंडों के बाजे बजा दिए हैं।"
विज्ञापन
विजयवर्गीय ने कहा, "गलत गतिविधियों में शामिल लोग पश्चिम बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। पर पश्चिम बंगाल का बहुत बड़ा भद्र समाज हमारे साथ है और हम अगले विधानसभा चुनावों में वहां निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएंगे।"
टीकाकरण पर झूठा श्रेय ले रहीं ममता बनर्जी
भाजपा महासचिव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह 16 जनवरी से शुरू होने जा रहे कोविड-19 टीकाकरण का झूठा श्रेय लेना चाहती हैं। विजयवर्गीय ने कहा, "देश भर में पहले चरण के दौरान तीन करोड़ लोगों के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उठा रही है। लेकिन बनर्जी ने एक चिट्ठी लिख दी कि पश्चिम बंगाल में वे (तृणमूल कांग्रेस सरकार) कोविड-19 का टीका नि:शुल्क लगाने जा रहे हैं।"
भाजपा महासचिव ने तंज किया, "मोदी के इस टीके पर बनर्जी अपनी मुहर लगाने की कोशिश कर रही हैं। इस स्थिति पर यह गाना फिट बैठता है-अपने देश का कपड़ा और मुहर लगी जापान की, जय बोलो बेईमान की।"
