फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indore BJP MP Shankar Lalwani fined for vehicle's nameplate

मध्यप्रदेश: भाजपा सांसद शंकर लालवानी पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना, नंबर प्लेट में सांसद इंदौर लिखवाने पर कटा चालान

Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 04 Oct 2021 10:03 PM IST
सार

खंडवा में भाजपा सांसद शंकर लालवानी पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने अपनी गाड़ी पर हूटर लगवा रखा था और नंबर प्लेट पर सांसद इंदौर भी लिखा हुआ था। इसी वजह से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उनका चालान काटा गया है। 

विज्ञापन
Indore BJP MP Shankar Lalwani fined for vehicle's nameplate
शंकर लालवानी की गाड़ी में सांसद इंदौर लिखा होने के कारण उनका चालान काटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी को अपनी गाड़ी के पीछे सांसद इंदौर लिखवाना और हूटर लगाना महंगा पड़ गया। खंडवा की ट्रैफिक पुलिस ने उन पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है। सोमवार को भाजपा नेता लालवानी की गाड़ी खंडवा के बॉम्बे बाजार में खड़ी थी, जिस पर पीछे सांसद इंदौर लिखा हुआ था। ट्रैफिक पुलिस ने यह गाड़ी देखते ही सांसद महोदय के खिलाफ चालान काट दिया। उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया है। खंडवा में 30 अक्तूबर को उपचुनाव होने हैं और लालवानी इसी सिलसिले में खंडवा पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह परिहार ने बताया "हमने खंडवा के प्रमुख मार्केट बॉम्बे बाजार में एक वाहन खड़ा देखा, जिसमें हूटर लगा हुआ था और नंबर प्लेट में पीछे सांसद इंदौर लिखा हुआ था। नंबरप्लेट में ऐसी चीजें लिखवाना और गाड़ी हूटर लगाना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है।"  
विज्ञापन

ड्राइवर ने भरा चालान

सांसद लालवानी मौके पर मौजूद नहीं थे, इसलिए उनके ड्राइवर से चालान वसूला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भाजपा नेता की गाड़ी पर लॉक लगा दिया गया था और जुर्माना भरने के बाद ही लॉक खोला गया। शंकर लालवानी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए खंडवा पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed