{"_id":"5be60704bdec2269a4150309","slug":"indo-china-troops-meet-at-arunachal-pradesh-to-maintain-peace-and-friendship","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी दोस्ती मजबूत करेंगे भारत व चीन, दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा पर की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपसी दोस्ती मजबूत करेंगे भारत व चीन, दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा पर की बैठक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर
Updated Sat, 10 Nov 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
Army officials and Chinese People's Liberation Army troops meeting
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के तहत बुमला में शुक्रवार को भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के अधिकारियों के बीच एक उच्च-स्तरीय बैठक में दोनों पक्षों ने नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने और आपसी मित्रता को मजबूत करने जोर दिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम का नेतृत्व मेजर जनरल पीजीके मेनन ने किया जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का मेजर जनरल ली.शी झोंग ने। बैठक से पहले दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने देशों का झंडा फहराया और दोनों पड़ोसी देशों के आपसी संबंधों को मजबूत करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया। रक्षा विभाग की ओर से यहां जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि वर्ष 1990 से शुरू हुई इस सीमा बैठक में मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों के हिस्सा लेने का यह पहला मौका था। इससे पहले बुधवार को दिवाली के मौके पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयों व उपहारों का आदान-प्रदान किया। तवांग शहर से 42 किमी दूर 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बसा बुमला सीमा बैठकों के लिए तय देश की पांच जगहों में से एक है।
विज्ञापन