प्रियंका गांधी ने बचपन की तस्वीर और कविता की पंक्तियों के साथ दादी इंदिरा को किया याद
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'दुनिया की सबसे बहादुर महिला की याद में।' इस शीर्षक के साथ उन्होंने विलियम अर्नेस्ट हेनले की कविता साझा की।
Beyond this place of wrath and tears
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 19, 2019
Looms but the Horror of the shade,
And yet the menace of the years
Finds and shall find me unafraid.”
from Invictus, by William Ernest Henley
याद रहे कि प्रियंका गांधी की तुलना अक्सर इंदिरा गांधी के साथ होती रहती है। उनके साड़ी पहनने का स्टाइल और हेयर स्टाइल काफी हद तक उनकी दादी जैसे हैं।
प्रियंका के अलावा राहुल गांधी ने भी अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन’।
सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी, भारत को एक सशक्त देश के रूप में, स्थापित करने में अहम भूमिका रखने वाली लौह-महिला और मेरी प्यारी दादी स्व० श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन।#IndiraGandhi pic.twitter.com/7ezAIsSQ9N
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2019
इंदिरा गांधी 1966 से 1977 के बीच प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में उन्हें फिर से चुना गया, लेकिन 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी।