{"_id":"6482a849d4b7b8f75f0ceb54","slug":"indira-gandhi-assasination-tableu-in-canada-brampton-india-demand-strict-action-khalistan-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने पर भारत सख्त, कनाडा सरकार को दे डाली चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Canada: इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने पर भारत सख्त, कनाडा सरकार को दे डाली चेतावनी
Fri, 09 Jun 2023 10:10 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:10 AM IST
सार
डॉ. जयशंकर ने कहा कि 'यह एक गंभीर मुद्दा है। हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वोटबैंक की राजनीति के अलावा ऐसा करने की क्या जरूरत है।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक झांकी में खालिस्तान समर्थकों द्वारा इंदिरा गांधी की हत्या की घटना का जश्न मनाया गया। अब इसे लेकर कनाडा सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। भारत ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय राज्यमंत्री मनीक्षी लेखी ने कनाडा सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चेताया है कि कनाडा के साथ भारत के संबंध खराब भी हो सकते हैं।
विदेश राज्यमंत्री ने की कार्रवाई की मांग
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुरुवार को कनाडा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'एक अपराध का जश्न नहीं मनाया जा सकता। कोई भी हत्या की घटना एक अपराध है और एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसका बिल्कुल भी जश्न नहीं मनाया जा सकता। यह सब कनाडा में हुआ है और यह कनाडा सरकार की कानून व्यवस्था के अंतर्गत आता है, ऐसे में कनाडा सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।'
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा को दी हिदायत
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी झांकी के मामले पर कनाडा सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि 'यह एक गंभीर मुद्दा है। हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वोटबैंक की राजनीति के अलावा ऐसा करने की क्या जरूरत है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मुद्दा है, जिसके तहत अलगाववादियों, कट्टरपंथियों और हिंसा के समर्थक लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह दोनों देशों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है, साथ ही कनाडा के लिए भी यह अच्छा नहीं है।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कनाडा से विद्यार्थियों को डिपोर्ट करने का मामला: PM ट्रूडो बोले-हम छात्रों को परेशान करने के हक में नहीं
कांग्रेस ने भी जताई थी नाराजगी
बता दें कि इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने पर कांग्रेस ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खालिस्तान समर्थकों की करतूत की तीखी आलोचना की। सुरजेवाला ने कहा कि श्रीमति गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह समेत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में निकाले गए एक जुलूस में इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाने वाली एक झांकी भी शामिल की गुई थी, जिसमें इंदिरा गांधी को उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर भी इसकी तीखी आलोचना हुई।
इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान ही अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आंतकियों को निकालने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया गया था। इसी ऑपरेशन के विरोध में इंदिरा गांधी के अंगरक्षकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।