{"_id":"5cbfeb96bdec22146b5ee028","slug":"indigo-pilot-tampered-air-hostess-in-cockpit-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो की एयर होस्टेस ने छेड़छाड़ से तंग आकर पायलट को जड़ा तमाचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो की एयर होस्टेस ने छेड़छाड़ से तंग आकर पायलट को जड़ा तमाचा
Wed, 24 Apr 2019 10:22 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अमृतसर से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट में पायलट द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। फ्लाइट में ड्यूटी पर तैनात एक एयर होस्टेस ने पायलट पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। होस्टेस ने आरोप लगाया कि अमृतसर से टेक ऑफ के कुछ ही देर बाद पायलट ने उसे कॉकपिट में बुलाया।
विज्ञापन
कॉकपिट में बुलाने के बाद पायलट ने उसके साथ बदतमीजी की। उसे जबर्दस्ती टच किया और सेल्फी लेने की कोशिश की। फ्लाइट के दिल्ली लैंड करने के बाद एयर होस्टेस ने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने आरोपी पायलट के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एयर होस्टेस ने शिकायत में कहा है कि पायलट कॉकपिट में उनके साथ जबरदस्ती कर रहा था। इसका विरोध करते हुए उसने पायलट के गाल पर तमाचा भी जड़ दिया। वो किसी तरह कॉकपिट से बाहर निकलने में कामयाब हो गई और यात्रियों के आसपास ही रही।
विज्ञापन
इस घटना के बाद वो कॉकपिट में नहीं गई। यह बात उसने फ्लाइट की अन्य एयरहोस्टेस को भी बताई। पुलिस अभी आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद ही पायलट के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।