फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo new A321XLR aircraft has landed in Delhi

Aviation: इंडिगो का लंबी दूरी का नया हथियार, दिल्ली में उतरा A321XLR विमान; जानिए खासियत

Wed, 07 Jan 2026 08:13 PM IST
लव गौर डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Wed, 07 Jan 2026 08:13 PM IST
सार

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में लैंड हुआ यह एयरक्राफ्ट भारत का पहला A321XLR है, जो लंबी दूरी की उड़ानों में नई सुविधा और आराम देगा। एयरलाइन इस विमान को अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना का अहम हिस्सा मान रही है। कंपनी का फोकस ऐसे नए रूट्स पर है, जहां अभी तक भारत से सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं।

विज्ञापन
Indigo new A321XLR aircraft has landed in Delhi
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

करीब एक माह पहले तक यात्रियों के लिए सिरदर्द बनी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एयरलाइन ने देश का पहला एयरबस एयरक्राफ्ट A321XLR राजधानी दिल्ली में उतारा। यह विमान खासतौर से लंबी दूरी की उड़ानों के लिए तैयार किया गया है और बिना रुके हजारों किलोमीटर तक उड़ सकता है। इसकी खास बात यह है कि भारत की किसी भी एयरलाइन के पास अब तक इस लिस्ट का विमान नहीं था। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में लैंड हुआ यह एयरक्राफ्ट भारत का पहला A321XLR है, जो लंबी दूरी की उड़ानों में नई सुविधा और आराम देगा।
विज्ञापन

 

एयरलाइन कंपनी ने बताया A321XLR एयरक्राफ्ट के आने के बाद वह लंबी दूरी की उड़ानों को नॉन-स्टॉप सेवा प्रदान कर सकेगी। यह विमान एथेंस समेत कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट पर रुकावट के बिना उड़ान भरने में सक्षम होगा। नए एयरक्राफ्ट के साथ इंडिगो ने शॉर्ट हॉल से मीडियम और लॉन्ग हॉल फ्लाइंग मार्केट में भी अपनी एंट्री कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IndiGo Allowances Hike: इंडिगों ने नए साल में पायलटों को दिया तोहफा, भत्तों में की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा

लंबी दूरी की सीधा उड़ान पर फोकस
 
दरअसल, इंडिगो A321XLR विमान को अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार योजना का अहम हिस्सा मान रही है। कंपनी का फोकस ऐसे नए रूट्स पर है, जहां अभी तक भारत से सीधी उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं। इसके अगले एयरक्राफ्ट की उम्मीद है कि यह फ्रांस के टूलूज से दिल्ली पहुंचेगा। इसके बाद एयरलाइन कंपनी यूनान की राजधानी एथेंस के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस रूट पर बिजनेस और इकोनॉमी दोनों क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी। कंपनी दिल्ली और मुंबई से एथेंस के लिए डायरेक्ट फ्लाइट्स चलाने की योजना बना रही है, जिससे पर्यटन, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय संपर्क को बढ़ावा मिलेगा।


ये भी पढ़ें: Aviation: दिल्ली-मुंबई हवाई रूट पर बढ़ी टक्कर, एयर इंडिया ने इंडिगो को पछाड़ा; यात्रियों को ऐसे मिल रहा फायदा

नॉन स्टॉप 11 घंटों की उड़ान भरने में सक्षम
A321XLR विमान को एक्स्ट्रा लॉन्ग रेंज के रूप में देखा जाता है। इसकी खासियत इसकी लंबी उड़ान क्षमता है। जिससे यह सिंगल-आइल विमान होते हुए भी सीधे यूरोप, अफ्रीका और पूर्वी एशिया जैसे दूरस्थ गंतव्यों तक उड़ान भर सकता है। यह एयरक्राफ्ट एक बार में 4,700 नॉटिकल मील यानी करीब 8,700 किलोमीटर की दूरी तक उड़ान भर सकता है। इसके साथ ही यह 244 यात्रियों को एकसाथ लेकर उड़ सकता है। यह विमान नॉन स्टॉप 11 घंटों की उड़ान भरने की क्षमता रखता है। इस विमान से यात्रियों को समय की बचत होगी और कनेक्टिंग फ्लाइट्स की झंझट से भी छुटकारा मिलेगा।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed