फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo Mumbai-Istanbul flight cancelled due to glitch, airline provides alternative aircraft, News in hindi

IndiGo: इंडिगो की मुंबई-इस्तांबुल फ्लाइट में गड़बड़ी के कारण रद्द, एयरलाइन ने वैकल्पिक विमान मुहैया कराया

Sat, 28 Dec 2024 10:44 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 10:44 PM IST
सार

मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद काफी देर बाद रवाना हुई। वहीं इंडिगो ने इस मामले में कहा कि उसने फंसे हुए यात्रियों को उड़ाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है। जबकि कई यात्रियों ने सोशल मीडिया एक्स पर रोष जाहिर किया है।

विज्ञापन
IndiGo Mumbai-Istanbul flight cancelled due to glitch, airline provides alternative aircraft, News in hindi
इंडिगो फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

शनिवार सुबह 6.55 बजे मुंबई से इस्तांबुल रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द की गई थी। इस मामले में इंडिगो ने शनिवार को कहा कि उसने फंसे हुए यात्रियों को उड़ाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की है। वहीं इस दौरान हुई देरी के कारण कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कुछ यात्रियों ने दावा किया कि उन्हें भोजन या पानी तक नहीं दिया गया और एयरलाइन की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उनकी शिकायतें सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


मुंबई से इस्तांबुल जा रही थी फ्लाइट 6E17
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि वैकल्पिक विमान रात 11 बजे इस्तांबुल के लिए रवाना होगा। इंडिगो ने एक बयान में कहा, हमें खेद है कि हमारी फ्लाइट 6E17, जो मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण देरी का सामना कर रही थी। दुर्भाग्य से, समस्या को ठीक करने और इसे गंतव्य तक भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


यात्रियों ने सोशल मीडिया एक्स पर जताया रोष
वहीं एक यात्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को भी टैग किया, उसने लिखा- मुंबई से इस्तांबुल की फ्लाइट को यात्रियों के करीब 10 घंटे तक इंतजार करने के बाद स्थगित कर दी गई। जानकारी के अनुसार इस यात्रा में लगभग 100 यात्री हैं और छात्रों की संख्या बहुत अधिक है। बच्चे हवाई अड्डे पर रो रहे हैं, अधिकारियों की ओर से कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो ने कहा- वाउचर और रिफंड की की गई व्यवस्था
एक अन्य यात्री ने अपनी पोस्ट में कहा, '500 यात्री हैं जो लगातार देरी और अंततः रद्दीकरण के कारण ठगे गए हैं। सभी यात्रियों को कोई भोजन या पानी नहीं दिया गया है। इंडिगो का कोई भी प्रतिनिधि शिकायतों को सुनने के लिए तैयार नहीं है'। हालांकि, इंडिगो ने कहा कि उसकी टीमें प्रभावित ग्राहकों को सहायता प्रदान करने, उन्हें सूचित करने और आवास, भोजन वाउचर और पूर्ण रिफंड की व्यवस्था करने के लिए 'कड़ी मेहनत' कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed