फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo lifts the ban on TDP MP JC Diwakar Reddy 

एयर इंडिया और इंडिगो ने टीडीपी सांसद दिवाकर रेड्डी पर लगा बैन हटाया

Wed, 19 Jul 2017 04:43 PM IST
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Written by: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 19 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
IndiGo lifts the ban on TDP MP JC Diwakar Reddy 
Air India

इंडिगो ने टीडीपी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी पर लगा बैन तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। इसके अलावा एयर इंडिया ने भी टीडीपी के सांसद जे.सी. दिवाकर रेड्डी पर लगा बैन हटाने का फैसला किया है। एयर इंडिया ने इन पर विजाग हवाई अड्डे पर हंगामा पैदा करने का आरोप था।

विज्ञापन

 



बता दें कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर सत्तारुढ़ टीडीपी सांसद का उड़ान के दौरान सटॉफ से गलत व्यवहार करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद सिविल एविएशन मिनिस्ट्र गजपति राजू ने अपनी ही पार्टी के सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी और फ्लाइट क्रू के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने जांच के तीन सदस्यों के एक पैनल का गठन किया था। 


उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि वे मामले की गंभीरता से जांच के बाद सही वजहें सामने आएंगी और इतना ही नहीं कानून अपना पूरा काम करेगा। उन्होंने इस बात को भी नकार दिया था कि रेड्डी के फ्लाइट में जाने को लेकर फ्लाइट मेंबर्स से उनकी कोई बात हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक देरी से पहुंचने पर सांसद को फ्लाइट पर जाने की इजाजत नहीं दी गई तो सांसद भड़क उठे और वहां तोड़फोड़ तक कर डाली। हंगामे के बाद रेड्डी को उस विमान में जाने की इजाजत तो दे दी गई। बाद में इंडिगो एयरलाइंस ने रेड्डी के अपने विमानों में यात्रा करने पर रोक लगा दी। इंडिगो के साथ ही एयर इंडिया, स्पाइस जेट और जेट एयरवेज ने भी रेड्डी को अपने विमानों में यात्रा करने से रोक दिया है।

 बताते चलें कि इन दिनों सांसद, वीआईपी और प्राइवेट एयरलाइन कंपनियों के बीच टक्कराव के मामले बढ़ें हैं। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्राइवेट एयरलाइन्स कंपनियों को पिछले महीने नए प्रोटोकॉल पर बात करने के लिए बैठक बुलाई थी।मंत्रालय ने यह बैठक एयरलाइन्स कंपनियों द्वारा शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड और टीडीपी सांसद दिवाकर रेड्डी पर स्टॉफ से गलत बर्ताव करने का आरोप को ध्यान में रखकर बुलाई थी। बता दें कि इसके अलावा सांसद और अन्य वीआईपी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि प्राइवेट कंपनियां भी उन्हें वैसी ही सुविधा दे जैसी एयर इंडिया प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed