{"_id":"633937ec99b95a7aa379e531","slug":"indigo-flight-searched-after-bomb-threat-police-investigate-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo Flight: इंडिगो विमान में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo Flight: इंडिगो विमान में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 02 Oct 2022 12:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:34 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया, मुंबई हवाईअड्डे के अधिकारियों को शनिवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ, इसमें दावा किया गया कि मुंबई में इंडिगो की एक फ्लाइट में बम रखा गया है।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप
- फोटो : PTI
विस्तार
इंडिगो विमान में बम की सूचना से शनिवार को हड़कंप मच गया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने रविवार को बताया, विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, धमकी देने वाले की तलाश जारी है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया, मुंबई हवाईअड्डे के अधिकारियों को शनिवार को एक ईमेल प्राप्त हुआ, इसमें दावा किया गया कि मुंबई में इंडिगो की एक फ्लाइट में बम रखा गया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके को खाली करा लिया और विमान की जांच की, लेकिन उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया, इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन