{"_id":"68a0897346a7fcf4c207e2b2","slug":"indigo-flight-s-tail-touches-runway-at-mumbai-airport-bad-weather-airline-responds-dgca-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"DGCA: लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, जांच करेगा विमानन महानिदेशालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DGCA: लैंडिंग के दौरान रनवे से टकराया इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा, जांच करेगा विमानन महानिदेशालय
Sat, 16 Aug 2025 07:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:07 PM IST
सार
DGCA: बैंकॉक से मुंबई आ रही इंडिगो की उड़ान के लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि, किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। डीजीसीए इस घटना की जांच करेगा।
विज्ञापन
इंडिगो
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मुंबई हवाई अड्डे पर हुई उस घटना की जांच करेगा, जिसमें इंडिगो का एयरबस ए321 विमान खराब मौसम के दौरान लैंडिंग करते समय एक लो-एल्टिट्यूड गो-अराउंड के दौरान रनवे से टकरा गया। इस घटना पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम इस घटना की जांच करेंगे। इसके लिए औपचारिक आदेश जारी किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह उड़ान 6ई 1060 थी, जो कि बैंकॉक से मुंबई आ रही थी और ए321 नियो विमान द्वारा संचालित थी। शनिवार तड़के सुबह 3:06 बजे रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय विमान की टेल रनवे से टकरा गई। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि यह घटना खराब मौसम की वजह से हुई। इस घटना में किसी यात्री या चालक दल के किसी सदस्य को चोट नहीं आई।
ये भी पढ़ें: धर्मस्थल मामले पर बोले डीके शिवकुमार- केवल राजनीति कर रही BJP, सरकार जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर
विज्ञापन
इंडिगो की ओर से एक प्रवक्ता ने बताया, 16 अगस्त 2025 को इंडिगो के एयरबस ए321 विमान की टेल उस समय रनवे से टकराई, जब वह खराब मौसम की वजह से एक लो-एल्टिट्यूड गो-अराउंड कर रहा था। इसके बाद विमान ने दोबारा लैंडिंग की कोशिश की और सुरक्षित रूप से लैंड किया। मानक प्रक्रिया के अनुसार, विमान की जांच/मरम्मत की जाएगी और नियामक की मंजूर के बाद ही यह फिर से उड़ान भरेगा।
प्रवक्ता ने यह भी कहा, इंडिगो में हमारे ग्राहकों, चालक दल और विमान की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम इस घटना से होने वाले किसी भी प्रभाव को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और डीजीसीए को इस बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि, एयरलाइन या चालक दल ने यह घटना एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को नहीं बताई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन