फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo Flight Mumbai Guwahati emergency landing Bangladesh Dhaka due to dense fog at airport news and updates

Indigo: इंडिगो की मुंबई-गुवाहाटी फ्लाइट घने कोहरे में फंसी, बांग्लादेश के ढाका में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 13 Jan 2024 10:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 13 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है।"

विज्ञापन
Indigo Flight Mumbai Guwahati emergency landing Bangladesh Dhaka due to dense fog at airport news and updates
घने कोहरे के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग। - फोटो : Social Media

विस्तार

इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जा रही एक फ्लाइट को शनिवार को घने कोहरे के चलते बांग्लादेश के ढाका की ओर डायवर्ट किया गया। बताया गया है कि गुवाहाटी एयरपोर्ट के आसपास कोहरा इतना घना था कि पायलट को आसपास लैंडिंग के लिए पट्टी भी नहीं दिखी। ऐसे में इंडिगो के विमान को ढाका में लैंड कराया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि पहले घने कोहरे की वजह से पायलट विमान को कोलकाता ले जाने वाले थे। लेकिन वहां भी खराब मौसम की वजह से इसे भुवनेश्वर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। लेकिन भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर रनवे बंद था। बाद में कैप्टन ने ढाका एयरपोर्ट से संपर्क किया और फ्लाइट को लैंड कराया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई यूथ कांग्रेस के नेता ने किया पोस्ट
एक्स पर एक पोस्ट में मुंबई यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सूरज सिंह ठाकुर ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैंने इंडिगो की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 6ई 5319 में सफर किया। लेकिन घने कोहरे की वजह से फ्लाइट गुवाहाटी में लैंड नहीं कर सकी, बल्कि इसे ढाका डायवर्ट किया गया।" ठाकुर ने कहा कि फिलहाल फ्लाइट के सभी पैसेंजर बिना पासपोर्ट के अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हैं। 

उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट के अंदर ही बिठाया गया है। मैं नौ घंटे से विमान में ही हूं। मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए मणिपुर के इंफाल जाने वाला था। अब देखते हैं कि कब गुवाहाटी पहुंचते हैं और फिर वहां से इंफाल की फ्लाइट मिलती है। 


इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो की ओर से जारी बयान के मुताबिक, परिचालन कार्यों के चलते फ्लाइट को ढाका से गुवाहाटी वापस लाने के लिए नए क्रू को तैनात किया गया। इस दौरान यात्रियों को समय-समय पर अपडेट दिए गए और उन्हें खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed