फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indigo-flight-hard-landing-delhi-vadodara-indore-passengers-delayed

इंडिगो प्लेन की हार्ड लैंडिंग: वडोदरा से आए विमान को दिल्ली में जांच के लिए रोका, इंदौर के यात्री हुए परेशान

Sat, 10 Oct 2026 08:42 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 10 Oct 2026 08:42 PM IST
सार

वडोदरा से दिल्ली पहुंची इंडिगो की एक उड़ान की हार्ड लैंडिंग के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया। इस कारण दिल्ली से इंदौर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा। विमान शाम 7:35 बजे दिल्ली पहुंचा था और पहले से ही निर्धारित समय से देरी से चल रहा था।

विज्ञापन
indigo-flight-hard-landing-delhi-vadodara-indore-passengers-delayed
इंदौर की उड़ान में देरी से यात्रियों को करना पड़ा इंतजार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के वडोदरा से दिल्ली पहुंचा इंडिगो का एक विमान शनिवार को हार्ड लैंडिंग का शिकार हुआ। इसके बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर विमान को जांच के लिए रोक दिया गया। इस वजह से दिल्ली से इंदौर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए बसों में बैठा दिया गया था, लेकिन जांच के चलते उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन


वडोदरा से दिल्ली आने वाली इस उड़ान ने शनिवार शाम 5:47 बजे उड़ान भरी और शाम 7:35 बजे दिल्ली में लैंडिंग की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान की लैंडिंग सामान्य से अधिक जोरदार थी। इसके बाद एयरलाइन ने विमान की विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन


जांच के चलते यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
वडोदरा से आने वाली इंडिगो की उड़ान पहले से ही निर्धारित समय से 52 मिनट की देरी से रवाना हुई थी। दिल्ली पहुंचने पर भी यह अपने नियमित शेड्यूल से 55 मिनट पीछे थी। इसी विमान को बाद में दिल्ली से इंदौर के लिए रवाना होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर जाने वाले यात्रियों को टर्मिनल के गेट नंबर 31 से बसों में बैठाकर विमान की ओर भेजा जा चुका था। हालांकि, हार्ड लैंडिंग के बाद विमान की जांच का फैसला होने से यात्रियों को बसों से उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते इंदौर जाने वाली उड़ान में और देरी होती रही।


क्या होती है हार्ड लैंडिंग?
जब कोई विमान रनवे पर सामान्य से अधिक जोर या बल के साथ उतरता है, तो उसे हार्ड लैंडिंग कहा जाता है। ऐसा विमान के नीचे आने की गति अधिक होने या लैंडिंग के दौरान उस पर अपेक्षाकृत ज्यादा बल पड़ने के कारण हो सकता है। इसके पीछे कई तकनीकी कारण भी हो सकते हैं। इस मामले में इंडिगो की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई बयान जारी नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed