फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo flight engine failure Passengers lives at risk at 14,000 feet; aircraft was en route from Delhi to Goa.

इंडिगो की फ्लाइट का इंजन फेल?: 14 हजार फीट की ऊंचाई पर अटकी यात्रियों की जान, दिल्ली से गोवा जा रहा था विमान

Tue, 01 Sep 2026 12:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:03 PM IST
सार

इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।  एटीएस ने कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की। वहीं, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया है। इसके साथ ही तकनीकी जांच के चलते दिल्ली की उड़ान का समय अब बदल दिया गया है। 

विज्ञापन
IndiGo flight engine failure Passengers lives at risk at 14,000 feet; aircraft was en route from Delhi to Goa.
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट को मंगलवार गोवा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने कुछ समय के लिए फुल इमरजेंसी घोषित कर दी थी। यह जानकारी सूत्रों के मुताबिक है। 

विज्ञापन


कब हुई यह घटना? 
इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 सुबह 9:16 बजे गोवा से रवाना हुई, लेकिन एक इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद वह एयरपोर्ट वापस लौटने लगी। सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे ATC ने फुल इमरजेंसी घोषित कर दी, क्योंकि सुरक्षित लैंडिंग के लिए विमान को वापस गोवा की ओर मोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फुल इमरजेंसी खत्म की गई 
हवाई जहाज सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित उतरा और स्टैंड 6 पर पूरी तरह से पार्क हो गया, जिसके बाद एटीएस ने सुबह 10:03 बजे फुल इमरजेंसी खत्म कर दी। सभी यात्री सुरक्षित रूप से उतरे और उन्हें बोर्डिंग एरिया में ठहराया गया।


एविएशन ट्रैकर के आंकड़ों से क्या पता चला? 
एविएशन ट्रैकर फ्लाइटराडार24 के आंकड़ों से पता चला कि विमान दक्षिणी महाराष्ट्र के तट से गोवा लौट रहा था। हवाई अड्डे की ओर मुड़ते समय वह लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। विमान की मंजूरी और परिचालन संबंधी जरूरतों  के आधार पर, दिल्ली के लिए उड़ान का समय बदलकर दोपहर 3:30 बजे कर दिया गया है। इंजन की समस्या किस तरह की थी, इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

इंडिगो ने क्या कहा? 
इंडिगो ने कहा है,' आज उत्तरी गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 में उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक तकनीकी खराबी पाई गई।  संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए, संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई। इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, विमान की वर्तमान में रखरखाव जांच चल रही है और सभी आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद परिचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed