फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo Flight Diverted to Lucknow After Security Alert on Delhi Bagdogra Route

IndiGo Flight: सुरक्षा के चलते इंडिगो की उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई, दिल्ली से बागडोगरा जा रहा था विमान

Sun, 18 Jan 2026 06:26 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 18 Jan 2026 06:26 PM IST
सार

दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6650 को सुरक्षा खतरे के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन ने बताया कि नियमों के तहत अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और उड़ान की सुरक्षा जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
IndiGo Flight Diverted to Lucknow After Security Alert on Delhi Bagdogra Route
इंडिगो - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की एक उड़ान को रविवार को अचानक लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया। विमान में सुरक्षा संबंधी खतरे की सूचना मिलने के बाद यह फैसला लिया गया। एयरलाइन ने बताया कि उड़ान संख्या 6E 6650 में यह दिक्कत सामने आई थी, जिसके बाद आवश्यक जरूरी कदम उठाए गए और विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 222 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को दी गई सूचना
अधिकारियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8.46 बजे उड़ान संख्या 6E 6650 को बम की धमकी मिली। इसके बाद सुबह 9:17 बजे विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत एक अलग जगह (आइसोलेशन बे) ले जाया गया। वहां बम निरोधक दस्ते ने जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला। जांच के दौरान एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर हाथ से लिखा था- 'प्लेन में बम'। फिलहाल विमान की जरूरी सुरक्षा जांच की जा रही है और एयरलाइन इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: DGCA का कड़ा प्रहार: इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना, दिसंबर संकट के लिए शीर्ष प्रबंधन पर गिरी गाज
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का रखा जा रहा ख्याल
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को होने वाली परेशानी कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें जलपान कराया जा रहा है और स्थिति के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है। इंडिगो ने जोर देकर कहा कि यात्रियों, चालक दल और विमान की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई होगी। फिलहाल हवाईअड्डे पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed