फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo Cancellations Force Singapore High Commissioner Attend Staff’s Wedding Virtually

Indigo: इंडिगो संकट के चलते कर्मचारी की शादी में नहीं पहुंच पाए सिंगापुर के उच्चायुक्त, ऑनलाइन दी शुभकामनाएं

Sat, 06 Dec 2025 09:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Dec 2025 09:53 AM IST
सार

Indigo: सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग इंडिगो की उड़ानें रद्द होने के कारण झारखंड में अपने कर्मचारी की शादी में नहीं पहुंच पाए। वह वीडियो कॉल के माध्यम से शादी में शामिल हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कर्मचारी से इसके लिए माफी मांगी और बताया कि दूरी और उड़ान की परेशानी के बावजूद शादी की खुशी ने उन्हें जोड़े रखा।  

विज्ञापन
IndiGo Cancellations Force Singapore High Commissioner Attend Staff’s Wedding Virtually
भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग - फोटो : एक्स/सिंगापुर इन इंडिया

विस्तार

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग भी उन यात्रियों की तरह फंस गए, जिनकी उड़ानें इंडिगो ने आखिरी समय में रद्द कर दी। वह झारखंड के देवघर में एक शादी में शामिल होने वाले थे। यह शादी उनके एक कर्मचारी की थी। लेकिन अचानक उड़ान रद्द होने के कारण उनका वहां पहुंचना संभव नहीं हो सका। 
विज्ञापन


इंडिगो ने चार दिन में एक हजार से अधिक उड़ानें रद्द की हैं, क्योंकि नए विमानन नियमों के तहत कई पायलट और चालक दल के सदस्य लंबे समय तक ड्यूटी पर काम नहीं कर पाए। इस वजह से देशभर में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। उन्हें लगातार अपडेट का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'कीमत चुकानी होगी...', इंडिगो संकट के लिए विमानन मंत्री ने चालक दल के कुप्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी व्यवधानों के बावजूद वोंग वीडियो कॉल के जरिये शादी में शामिल हुए और अपनी शुभकामनाएं भेजीं। उन्होंने एक्स एक पोस्ट में लिखा कि दूरी और उड़ान की परेशानी के बावजूद शादी की खुशी उन्हें जोड़कर रखती है। वीडियो कॉल में वोंग भारतीय पारंपरिक पोशाक में नजर आए। उन्होंने परिवार और दुल्हन-दूल्हे की तस्वीरें साझा की। वह नई दिल्ली में अपने कार्यालय से वीडियो कॉल से जुड़े थे। उन्होंने लिखा कि भले ही दूरी और उड़ानों की परेशानी की वजह वह शामिल नहीं हो सके, लेकिन शादी की खुशी ने उन्हें फिर भी जोड़े रखा। 
 

शादी में ऑनलाइन शामिल होने से पहले साइमन वोंग ने सार्वजनिक रूप से इंडिगो की उड़ान रद्द होने का स्क्रीनशॉट साझा किया और स्टाफ सदस्य से यात्रा न कर पाने के लिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा, मैं उन लाखों यात्रियों में शामिल हूं, जो इंडिगो के कारण फंसे हैं। मेरी देवघर की उड़ान रद्द हो गई है। अपने युवा स्टाफ सदस्य से मैं अपनी गहराई से माफी मांगता हूं, जो शादी में मेरे आने का इंतजार कर रहे थे। शब्द ही नहीं हैं। 

ये भी पढ़ें: सरकार पर दबाव बनाने के आरोप में घिरी इंडिगो, पांच माह पहले बने नियम; फिर क्रू स्टाफ क्यों नहीं बढ़ाया?

इंडिगो ने माफी मांगी
व्यवधान शुरू होने के चार दिन बाद इंडिगो ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा कि वह सब कुछ एक साथ ठीक नहीं कर सकते। लेकिन वह जल्द से जल्द समाधान की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयरलाइन ने हवाई अड्डों पर फंसे यात्रियों से धैर्य रखने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed