फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo Bomb threat flight coming Chennai to Mumbai threatening letter found in toilet, police registered case

IndiGo: इंडिगो और विवादों का चोली-दामन का रिश्ता, कभी खाने में मिलता है स्क्रू तो कभी मिलती बम की धमकियां

Wed, 14 Feb 2024 12:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 14 Feb 2024 12:36 AM IST
सार

आधिकारिक सूचना के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
IndiGo Bomb threat flight coming Chennai to Mumbai threatening letter found in toilet, police registered case
इंडिगो फ्लाइट। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडिगो एयरलाइन्स एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है । इस बार विमान में एक यात्री ने दावा किया कि उसे एयरलाइन द्वारा परोसे गए सैंडविच में एक पेंच मिला। यात्री ने विमान से उतरने के बाद खाए गए सैंडविच की तस्वीर के साथ अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया। 

विज्ञापन


वहीं, इंडिगो ने अपना बयान साझा किया। टीम ने कहा, 'हम एक फरवरी, 2024 को बेंगलुरु-चेन्नई के बीच चलने वाली उड़ान 6E-904 पर एक ग्राहक द्वारा अपना अनुभव साझा करने के संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित छवि से अवगत हैं। यात्रा के दौरान यात्री द्वारा इस मुद्दे की सूचना नहीं दी गई थी। एयरलाइन ने आगे बताया कि उसे यात्री को हुई असुविधा के लिए खेद है, लेकिन प्रसारित की जा रही छवि के बारे में विवरण नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


फ्लाइट के शौचलय में बम की धमकी
चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के शौचालय में बम होने का धमकी भरा नोट मिला। आधिकारिक सूचना के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पाइस जेट में भी बम की फैलाई थी अफवाह
हाल ही में गणतंत्र दिवस से पहले दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान में भी बम की झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में एक बीपीओ कर्मचारी को नोएडा से गिरफ्तार किया था। दरभंगा हवाई अड्डा पहुंचने में देर होने पर आरोपी ने 24 जनवरी को विमान में बम होने की झूठी कॉल कर दी थी। वह दरभंगा हवाई अड्डा पर विमान में सवार नहीं हो पाया था। यात्रियों का चार्ट देखकर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी की पहचान सुपौल बिहार निवासी जय कृष्ण कुमार मेहता (25) के रूप में हुई है।


मंगलूरू में भी हुआ था यही हाल
मंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी 26 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। अधिकारियों को एक ईमेल मिला, जिसमें एक विमान के भीतर बम होने की धमकी दी गई। इसके बाद ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई। मंगलूरू देश के उन एयरपोर्ट में से एक है। धमकी भेजने वाला सेंडर खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बता रहा था। हालांकि ऐसी कोई अनहोनी हुई नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed