{"_id":"5b06e5b84f1c1bda6e8b4647","slug":"indigo-air-force-plane-just-300-feet-apart-on-mid-air-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में टकराने से बाल-बाल बचे इंडिगो और वायु सेना के विमान, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हवा में टकराने से बाल-बाल बचे इंडिगो और वायु सेना के विमान, टला बड़ा हादसा
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 24 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
चेन्नई के हवाईक्षेत्र में हाल में एक बड़ी विमान दुर्घटना टली है। घटना 21 मई की है, जब इंडिगो और भारतीय वायु सेना के विमान आपस में टकराने से बाल-बाल बचे। सूत्रों ने बताया कि रिजॉल्युशन एडवायजरी (आरए) से चेतावनी मिलने के बाद इंडिगो के पायलट ने सुरक्षित दूरी बनाई, जिससे हादसा टल सका।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, 24 हजार फुट की ऊंचाई पर दोनों विमानों के बीच की दूरी सिर्फ 300 फुट ही रह गई थी। इंडिगो का एयरबस ए320 इस वक्त ऊपर की ओर जा रहा था। जबकि वायुसेना का विमान इंडिगो के विमान से ऊपर ही उड़ रहा था। घटना रात के 9:49 बजे की है।
विज्ञापन
बता दें कि आरए स्वचालित चेतावनी प्रणाली है, जो इस परिस्थिति में कॉकपिट में पायलट को विमान की दिशा बदलने की सलाह देती है। इंडिगो ने इस घटना की पुष्टि की है। जबकि वायु सेना ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। डीजीसीए ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन