फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigenously made A-200 drone gets India's first micro category certificate

A-200 Drones: स्वदेशी ए-200 ड्रोन को मिला भारत का पहला माइक्रो कैटेगरी प्रमाणपत्र, इन कामों के लिए उपयोगी

Thu, 06 Oct 2022 09:28 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, बंगलूरू।
एजेंसी, बंगलूरू। Published by: Amit Mandal Updated Thu, 06 Oct 2022 09:28 PM IST
सार

ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी ने कहा कि ए-200 ड्रोन को जनवरी, 2022 में अधिसूचित किया गया था। यह मानव रहित विमान प्रणालियों के लिए प्रमाणन योजना के अनुरूप पाया गया।

विज्ञापन
Indigenously made A-200 drone gets India's first micro category certificate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

एस्टेरिया एयरोस्पेस लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ए-200 ड्रोन को भारत का पहला सूक्ष्म श्रेणी (माइक्रो कैटेगरी) का प्रमाणपत्र मिला है। डीजीसीए ड्रोन को उसेके वजन के आधार पर वर्गीकृत करता है। 250 ग्राम से दो किलोग्राम वजन वाले ड्रोन सूक्ष्म श्रेणी के ड्रोन के अंतर्गत आते हैं। 

विज्ञापन


ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी ने कहा कि ए-200 ड्रोन को जनवरी, 2022 में अधिसूचित किया गया था। यह मानव रहित विमान प्रणालियों के लिए प्रमाणन योजना के अनुरूप पाया गया। इसे जीआईएस, कृषि, निर्माण, खनन और अन्य उद्योगों के सर्वेक्षण और मानचित्रण के लिए विकसित किया गया है।
विज्ञापन


40 मिनट तक उड़ने की क्षमता
कंपनी के अनुसार, ड्रोन ए-200 मजबूत, विश्वसनीय और प्रदर्शन संचालित मल्टीरोटर है। इसका वजन दो किलोग्राम से कम है। यह 40 मिनट तक उड़ सकता है। इसमें स्वचालित टेक-ऑफ और लैंडिंग की सुविधा है। इसके अलावा, मल्टीपल फेल-सेफ, सिंगल पायलट ऑपरेशन, टूल-लेस असेंबली और डिस्सेप्लर सहित कई सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed